New Kia Seltos: Kia ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Seltos नई झलक पेश की है. कंपनी ने इसका लुक दिखाते हुए टीजर जारी किया है. ऐसे में इस All-New Kia Seltos का पहला टीजर सामने आते ही कार लवर्स के एक्साइटमेंट बढ़ गई है. कंपनी इस महीने की 10 तारीक को इसका वर्ल्ड प्रीमियर करने वाली है, लेकिन उससे पहले ही यह साफ हो गया है कि नई Seltos पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश, दमदार और हाई-टेक होने वाली है आइए देखते है इसका लुक…
पहली झलक में बदला हुआ और ज्यादा प्रीमियम अंदाज
नए टीजर में Kia Seltos का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प और प्रीमियम दिखाई दे रहा है. इसकी पहचान रही सिलुएट को बरकरार रखते हुए इसे पूरी तरह से नया रूप दिया गया है. इस बार कार ज्यादा डायनामिक, एक्सप्रेसिव दिख रही है. जिससे साफ है की किया ने इसके डिजाइन में कोई समझौता नहीं किया है.
बता दें, 2019 में लॉन्च के बाद से Seltos भारत में Kia की सबसे सफल SUV रही है. अब कंपनी इसे पूरी तरह से नया लुक देकर फिर से सेगमेंट में लीड करने की तैयारी में है. इस नई Seltos को इस तरह से रेडी किया गया है कि ये न सिर्फ पुराने लोगों को पसंद आएगी बल्कि नई पीढ़ी यहां तक की Gen Z को भी अट्रैक्ट करेगी.
‘Opposites United’ डिजाइन सोच की झलक
नई Seltos को Kia की ‘Opposites United’ डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है. इससे साफ है कि इसमें दमदार SUV स्टाइल के साथ हाई-टेक और मॉडर्न डिजाइन का मिक्स देखने को मिलेगा. कंपनी का फोकस सीधे ग्राहकों की जरूरत है, ताकि कार हर पहलू से भारतीय लोगों के लिए परफेक्ट बन सके.
नई बॉडी, नई पर्सनैलिटी
नई Seltos में बदले हुए प्रपोर्शन, तेज लाइन्स और मस्कुलर स्टांस देखने को मिलते हैं. इसका लुक पहली नजर में बोल्ड दिखता है. यह SUV पुराने जमाने की मजबूती और आज की एयरोडायनामिक डिजाइन का परफेक्ट मिक्स है.
डिजिटल टाइगर फेस और स्टाइलिश लाइटिंग
इस बार Seltos के फ्रंट में नया Kia Digital टाइगर फेस ग्रिल दिया गया है, जो काफी अलग है. इसके साथ कंपनी की खास स्टार मैप लाइटिंग दी गई है, जो आगे और पीछे दोनों तरफ नजर आती है. इसकी वजह से SUV को एक फ्यूचरिस्टिक लुक मिलता है.
नई Seltos में फ्लश डोर हैंडल जैसे फीचर्स डिजाइन किए गए हैं, जो सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं, बल्कि इस्तेमाल में आसानी बढ़ात है. इस गाड़ी में हर छोटी चीज पर ध्यान दिया गया है ताकि कार चलाने और इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो.
Kia ने इस SUV को खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. चाहे लुक हो, आराम हो या टेक्नोलॉजी- हर पहलू में यह कार भारतीय सड़कों और ड्राइवरों के हिसाब से तैयार की गई है.
ये भी पढ़ें- डिजाइन से फीचर्स तक Mahindra XEV 9S में क्या है खास, VIDEO में देखें हर डिटेल
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 hr agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
4 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
6 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
8 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines