Kia ने दिखाया नई Seltos का टीजर, डिजाइन में दिखा बोल्ड अंदाज, इस दिन हो रही लॉन्च

Kia ने भारत में All-New Seltos का पहला टीजर जारी कर दिया है. पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह SUV इसी महीने वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है. नए लुक, मॉडर्न स्टाइलिंग और फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स के साथ Seltos एक बार फिर मिड-SUV सेगमेंट में तहलका मचाने वाली है.

Kia Seltos

Photo- Kia

विज्ञापन

New Kia Seltos: Kia ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Seltos नई झलक पेश की है. कंपनी ने इसका लुक दिखाते हुए टीजर जारी किया है. ऐसे में इस All-New Kia Seltos का पहला टीजर सामने आते ही कार लवर्स के एक्साइटमेंट बढ़ गई  है. कंपनी इस महीने की 10 तारीक को इसका वर्ल्ड प्रीमियर करने वाली है, लेकिन उससे पहले ही यह साफ हो गया है कि नई Seltos पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश, दमदार और हाई-टेक होने वाली है आइए देखते है इसका लुक…

पहली झलक में बदला हुआ और ज्यादा प्रीमियम अंदाज

नए टीजर में Kia Seltos का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प और प्रीमियम दिखाई दे रहा है. इसकी पहचान रही सिलुएट को बरकरार रखते हुए इसे पूरी तरह से नया रूप दिया गया है. इस बार कार ज्यादा डायनामिक, एक्सप्रेसिव दिख रही है. जिससे साफ है की किया ने इसके डिजाइन में कोई समझौता नहीं किया है.

विज्ञापन

बता दें, 2019 में लॉन्च के बाद से Seltos भारत में Kia की सबसे सफल SUV रही है. अब कंपनी इसे पूरी तरह से नया लुक देकर फिर से सेगमेंट में लीड करने की तैयारी में है. इस नई Seltos को इस तरह से रेडी किया गया है कि ये न सिर्फ पुराने लोगों को पसंद आएगी बल्कि नई पीढ़ी यहां तक की Gen Z को भी अट्रैक्ट करेगी.

‘Opposites United’ डिजाइन सोच की झलक

नई Seltos को Kia की ‘Opposites United’ डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है. इससे साफ है कि इसमें दमदार SUV स्टाइल के साथ हाई-टेक और मॉडर्न डिजाइन का मिक्स देखने को मिलेगा. कंपनी का फोकस सीधे ग्राहकों की जरूरत है, ताकि कार हर पहलू से भारतीय लोगों के लिए परफेक्ट बन सके.

नई बॉडी, नई पर्सनैलिटी

नई Seltos में बदले हुए प्रपोर्शन, तेज लाइन्स और मस्कुलर स्टांस देखने को मिलते हैं. इसका लुक पहली नजर में बोल्ड दिखता है. यह SUV पुराने जमाने की मजबूती और आज की एयरोडायनामिक डिजाइन का परफेक्ट मिक्स है.

विज्ञापन

डिजिटल टाइगर फेस और स्टाइलिश लाइटिंग

इस बार Seltos के फ्रंट में नया Kia Digital टाइगर फेस ग्रिल दिया गया है, जो काफी अलग है. इसके साथ कंपनी की खास स्टार मैप लाइटिंग दी गई है, जो आगे और पीछे दोनों तरफ नजर आती है. इसकी वजह से SUV को एक फ्यूचरिस्टिक लुक मिलता है.

नई Seltos में फ्लश डोर हैंडल जैसे फीचर्स डिजाइन किए गए हैं, जो सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं, बल्कि इस्तेमाल में आसानी बढ़ात है. इस गाड़ी में हर छोटी चीज पर ध्यान दिया गया है ताकि कार चलाने और इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो.

विज्ञापन

Kia ने इस SUV को खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. चाहे लुक हो, आराम हो या टेक्नोलॉजी- हर पहलू में यह कार भारतीय सड़कों और ड्राइवरों के हिसाब से तैयार की गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ