भारत में MPV सेगमेंट में बढ़ती ग्रोथ को देखते हुए Kia India अपनी मौजूदा 7 सीटर फैमिली कार Carens का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नए मॉडल को भारत में 8 मई को पेश करेगी। सोर्स के मुताबिक नई किआ कैरेंस की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा, मारुति XL6 और टोयोटा रुमियन से होगा। अगर आप भी नई कैरेंस को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिलने वाला है।
क्या होगा नया ?
नई कैरेंस के एक्सटीरियर से लेकर इसके इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वैसे मौजूदा मॉडल का डिजाइन बेहद खराब है और कीमत ज्यादा है ऐसे में उम्मीद है कंपनी नए मॉडल के डिजाइन को बेहतर करने की कोशिश करेगी। सेफ्टी के लिए ADAS जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, साथ इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डिस्क ब्रेक्स और 3 पॉइंट सीटर बेल्ट की भी सुविधा मिलेगी।
नए मॉडल में DRLs सेटअप के साथ LED हेडलाइट्स, टेललाइट्स, DRLs सेटअप, नए अलॉय व्हील मिलेंगे। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, 8-स्पीकर बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। नए मॉडल में 7 लोगों के बैठने की जगह मिलेगी। इसमें बेहतर स्पेस भी देखने को मिलेगा।
नई कैरेंस में पहले वाले पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता रहेगा। इसमें 3 इंजन का ऑप्शन मिलेगा जिसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल होंगे। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इसमें इसमें वायरलेस चार्जिंग, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और स्मार्ट एयर प्यूरीफायर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: फिर फौलादी निकली Tata Nexon EV, सेफ्टी में मिली इतनी रेटिंग
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
5 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
8 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
12 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines