New Kia Carens launch update: 17 जनवरी से भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2025 शुरू होने जा रहा है, जहां कई नई गाड़ियों को पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia India अपनी नई 7 सीटर Carens से भी पर्दा उठा सकती है। इस समय मारुति सुजुकी Ertiga सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है, लेकिन इस बार नई Carens के आने से मामला खराब हो सकता है क्योंकि Kia अब पूरी तैयारी के साथ आ रही है। टेस्टिंग के दौरान भी कई बार नई Carens को देखा जा चुका है। इस बार आगामी मॉडल में क्या कुछ होगा खास ? आइये जानते हैं…
नई Kia Carens इस महीने देगी दस्तक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Carens फेसलिफ्ट इस महीने दस्तक देने वाली है। खास बात ये है कि इसे पेट्रोल-डीजल के आलावा EV में भी लाने की योजना है। इस बार इसके डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं साथ ही इसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स को भी जगह मिलेगी।
नई Carens facelift के फ्रंट में नई ग्रिल, नए शार्प हेडलैम्प्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें R16 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।इसके साइड प्रोफाइल को अपडेट किया जाएगा। LED कनेक्टड DRLs स्ट्रिप और स्पोर्टी बंपर देखने को मिलता है।
नई Carens के संभावित फीचर्स
- 6 एयरबैग्स
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
- ADAS लेवल–1
- डैशबोर्ड ड्यूल टोन कलर
- 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वेंटिलेटेड सीटें,
- सनरूफ
- एम्बिएंट
- 360-डिग्री कैमरा
- इमरजेंसी ब्रेकिंग
- क्रूज कंट्रोल
इंजन में नहीं होगा बदलाव
पावर के लिए नई Carens facelift में दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसमें 1.5L T-GDi पेट्रोल इंजन, 1.5L पेट्रोल इंजन और 1.5L CRDi VGT डीजल इंजन शामिल होंगे जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (आईएमटी) ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकते हैं। ये सभी इंजन मौजूदा Carens में भी लगे हैं। इतना ही नहीं इस फैमिली कार को EV वर्जन में भी उतारा जा सकता है।नई Kia Carens की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 3 लाख के डिस्काउंट पर मिल रही है Mahindra की ये SUV, 6 एयरबैग्स की मिलेगी सेफ्टी
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
16 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
18 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
19 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
21 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines