Jeep की नई SUV अगले महीने होगी लॉन्च! Tata Harrier से होगी कांटे की टक्कर

नई Jeep Compass में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Compass भारत में खूब पसंद की जाती है, लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी बिक्री उतनी बेहतर नहीं जा रही है। बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है…

jeep compas 2025
विज्ञापन

अगर आप एक नई मिड साइज़ SUV की तलाश में हैं तो Jeep अपनी नई  Compass को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस गाड़ी के डिजाइन का खुलासा हुआ है लेकिन यह पूरी तरफ से साफ़ भी नही था। माना जा रहा है कि इसका डिजाइन अब पहले से ज्यादा बोल्ड होगा। नई Compass में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Compass भारत में खूब पसंद की जाती है, लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी बिक्री उतनी बेहतर नहीं जा रही है। काफी समय हो गया है इसमें कुछ बदलाव भी नहीं हुए हैं। ऐसे में फेसलिफ्ट मॉडल के दम पर कंपनी एक बार इसकी बिक्री को बढ़ाना चाहेगी।

SUV सेगमेंट में जीप कंपास एक भरोसेमंद नाम है। कंपनी ने इसके नए डिजाइन की कुछ तस्वीरों को जारी कर दिया गया है जिसमें इसका पूरा डिजाइन बदला हुआ दिखाई दे रहा है। नेक्स्ट जनरेशन Jeep Compass के नए डिजाइन में रैक्टेंगुलर शेप के हेडलैम्प देखने के लिए मिले हैं। इसमें स्लेटेड ग्रिल देखने को मिलेगी जो इसके डिजाइन को पहले की तरह बनाये रखेगी। इसके साइड प्रोफाइल को ज्यादा पॉलिश लुक और व्हील आर्च पर भी कुछ बदलाव किये जा रहे हैं ताकि यह प्रीमियम नजर आ सके।

Advertisment

इसमें चौड़े व्हील आर्च, फ्लोटिंग रूफ इफ़ेक्ट, पीछे की तरफ LED लाइटिंग एलिमेंट के साथ शार्प रैप अराउंड टेल लैंप देखने मिलेगी। साइज के मामले में नई Compass मॉडल मौजूदा से बड़ी हो सकती है। माना जा रहा है कि इसके इंटीरियर में काफी बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। इसके साथ ही इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है।

नई जनरेशन Compass में कनेक्टिविटी और ADAS किट में सुधार किया जा सकता है। हाल में मिलने वाले मॉडल में 10.1 इंच की टचस्क्रीन दिया जाता है। इसके अलावा, वेंटिलेटेड लेदर सीट और डुअल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। नई जीप कंपास STLA मीडियम आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी।

विज्ञापन

कैसा होगा इंजन ?

नई कंपास के इंजन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन माना रहा है कि इसमें 2.0L लीटर का पेट्रोल/डीजल इन् मिल सकता है। भारत में इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है जबकि यूरोप कार बाजार में इसे पहले उतारा जाएगा। नई कंपास का सीधा मुकाबला Tata Harrier से होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ