125cc सेगमेंट में होंडा की नई CB125 Hornet कितनी दमदार? जानिए 5 बड़ी खूबियां

नई Honda CB125 Hornet पूरी तरह से एक स्पोर्टी बाइक है। इसके कलर और डिजाइन यूथ को लुभाने के लिए काफी हैं। इस बाइक का सीधा मुकाबला TVS Raider 125 से होगा। यहां हम इस बाइक की 5 बड़ी खूबियां बता रहे हैं।

CB125 Hornet
विज्ञापन
Advertisment

1. डिजाइन

नई Honda CB125 Hornet पूरी तरह से एक स्पोर्टी बाइक है। इसके कलर और डिजाइन यूथ को लुभाने के लिए काफी हैं। इसके गोल्डन स्टाइल फ्रंट सस्पेंशन इसे प्रीमियम बाइक का लुक ऑफर करते हैं। 125cc सेगमेंट की किसी और बाइक में आपको ये फीचर नहीं मिलने वाला। नई बाइक में स्प्लिट सीट मिलती है, यह सॉफ्ट है और आरामदायक है, पीछे बैठने वाले राइडर के लिए भी यह सीट दिक्कत नहीं करेगी। इस बाइक में स्पोर्टी मफलर (साइलेंसर) दिया हुआ है और इसका डिजाइन भी आपको आकर्षित करेगा। इसमें ड्यूल LED हेडलाइट्स बेहद आक्रामक नजर आती हैं। इसके अलावा  LED टेल लैंप और शार्प इंडिकेटर, स्प्लिट सीट डिजाइन, क्रोम फिनिश मफलर, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, टैंक पर कीऑन डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम अपील देता है।

विज्ञापन

2. डिजिटल स्पीडोमीटर

विज्ञापन

नई  CB125 Hornet में सेगमेंटफर्स्ट कलर TFT डिजिटल मीटर दिया गया है, जिसमें आपको कई जानकारियां मिलेंगी। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एंप्टी, डिजिटल वाच जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। बाइक चलाते समय आप  वॉयस से मैसेज कंट्रोल कर सकते हैं, कॉल मैनेजमेंट, म्यूजिक कंट्रोल, टर्नबायटर्न नेविगेशन, रियल टाइम वेदर अपडेट्स जैसे कई फीचर्स का आनंद उठा  सकते हैं।

विज्ञापन

3. पावरफुल इंजन

बाइक में 4 स्ट्रोक, 125cc का SI इंजन लगा है जो 8.2kWd की पावर और 11.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इंजन की सेफ्टी के लिए इसमें एक गार्ड लगाया है। इस गार्ड की मदद से बाइक का डिजाइन स्पोर्टी भी लगता है। बाइक में ACG साइलेंट स्टार्टर और इंजन स्टॉप स्विच की भी सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से सिग्नल पर इंजन बंद करना और फिर से स्टार्ट करना काफी इजी हो जाता है

विज्ञापन

4. डायमेंशन

  • लंबाई :2015 mm
  • चौड़ाई:783 mm
  • हाईट:1087 mm
  • व्हीलबेस:1330 mm
  • ग्राउंड क्लेरन्स: 166 mm
  • कर्ब वेट: 124 Kg
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 12 L

विज्ञापन

5. ब्रेकिंग और सस्पेंशन

सेफ्टी के लिए इस बाइक के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। जबकि इसके रियर में 130mm ड्रम ब्रेक लगा है। आरामदायक राइड के लिए बाइक के रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है,  जबकि इसके फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क (USD) सस्पेंशन की सुविधा मिलती है। फ्रंट और रियर सस्पेंशन की मदद से बाइक को खराब रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है। फिलहाल बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसकी भी जानकारी मिल जाएगी। उम्मीद है कि होंडा इस बाइक की कीमत एक लाख रुपये के आसपास रख सकती हैं। 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ