भारत में होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। बाजार में कई स्कूटर हैं लेकिन आज तक एक्टिवा को बिक्री में पीछे कोई भी छोड़ नहीं पाया। हाल ही में कंपनी ने एक्टिवा को अपडेट करके बाजार में उतारा। लेकिन अब खबर आ रही है कि होंडा नये एक्टिवा 7G पर काम कर रही है जिसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जायेगा। फिलहाल एक्टिवा 6G भारत में खूब बिक रहा है। आइये जानते हैं आगामी एक्टिवा 7G में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलने वाला है। नए एक्टिवा 7G की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
नया डिजाइन, नये फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए होंडा एक्टिवा 7G के डिजाइन को अपडेट किया जा सकता है। यह मौजूदा मॉडल से कॉम्पैक्ट और स्लीक होगा। इसके फ्रंट से लेकर रियर में नई हेडलाइट से लेकर, DRL, और रिफ्लेक्ट लाइट इसके फ्रंट में दी जा सकती है। नए एक्टिवा 7G की सीट के नीचे अब ज्यादा स्पेस मिल सकता है ताकि दो बड़े हेलमेट रखे जा सकें। इसकी सीट को लम्बा किया जाएगा ताकि पीछे बैठने वालों को कोई दिक्कत ना आये।
अपडेटेड इंजन
इंजन की बात करें तो नए एक्टिवा 7G में अपडेटेड 109cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिल सकता है जो 7.6bhp और 8.8Nm का टॉर्क देगा। इस स्कूटर में इसमें इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच बटन मिलेगा। इसमें साइलेंट स्टार्टर और डुअल-फंक्शन स्विच की सुविधा मिलेगी। एक लीटर में यह स्कूटर 50-55km किलोमीटर निकाल सकता है जबकि मौजूदा एक्टिवा से अभी 45 से 50 kmpl तक की माइलेज मिलती है। स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है।
TVS जुपिटर से होगा मुकाबला
Honda Activa 7G का सीधा मुकाबला Jupiter 110 से होगा जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। इसमें नया 113.3cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। ये इंजन 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क देता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। अभी तक इस स्कूटर की माइलेज का खुलासा नहीं हो पाया है। इसकी सीट के नीचे दो हेलमेट रखने की जगह मिलती है। Jupiter 110 अब पहले से बेहतर हुआ है और इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti Swift से भी सस्ती हैं ये SUV, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेगी 5 स्टार सेफ्टी
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines