All New Hero Destini 125: हीरो मोटोकॉर्प इस बार पूरी तैयारी के साथ स्कूटर सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करने जा रही है। कंपनी अपने All New Destini 125 स्कूटर को जल्द ही लॉन्च करेगी। 6 साला बाद कई बड़े बड़े अपडेट्स के साथ इस स्कूटर को लॉन्च किया जाएगा। नए Destini 125 के दम पर कंपनी 125cc स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करेगी। यह स्कूटर सीधे तौर पर Suzuki Access 125, honda active 125 और TVS Jupiter को कड़ी टक्कर देगा। कई बार यह स्कूटर टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुका है। नए Destiny 125 की कीमत 80,000 रुपये से शुरू हो सकती है।
डिजाइन और फीचर्स
नए Destini 125 में इस बार एक दम नया डिजाइन देखने को मिलेगा इसमें नई हेडलाइट और टेललाइट देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें मेटल बॉडी और फाइबर बॉडी मिलती है। स्कूटर के पीछे की तरफ नए एग्जॉस्ट कवर के साथ नए साइड बॉडी पैनल मिल सकते हैं। कंपनी इस स्कूटर को 3 Variants में लेकर आएगी जिसमें VX, ZX and ZX+ शामिल होंगे।
इसमें डिजिटल LCD स्पीडोमीटर मिलेगा जिसमें कई तमाम फीचर्स देखने को मिलेंगे। बात फीचर्स की करें तो नए Destini 125 में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम, साइड स्टैंड कट ऑफ, USB चार्जिंग पोर्ट और एक्सटर्नल फ्यूल फिलर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सीट के नीचे 19 लीटर का स्पेस मिल रहा है। स्कूटर के फ्रंट में 2 लीटर का स्टोरेज भमिलता है। साथ ही 3 किलोग्राम तक वजन कैरी करने के लिए लगेज हुक भी मिलता है।
इंजन और पावर
इंजन की बात करने तो नए Destiny 125 में सिंगल सिलेंडर, एयर–कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड से लैस अपडेटेड 125cc का इंजन मिलेगा। ये इंजन 9 bhp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क दे सकता है , साथ ही यह CVT गियरबॉक्स के साथ होगा। ब्रेकिंग के लिए इस स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजन में पावर और टॉर्क में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है।
डिजाइन से फीचर्स के मामले में भले ही हीरो मोटोकॉर्प इस समय सबसे आगे हो लेकिन स्कूटर सेगमेंट में खासतौर पर इंजन को लेकर कंपनी अपनी खास पहचान बनाने में सफल नहीं हो सकती। अब ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इस स्कूटर के जरिये अपनी पकड़ को अच्छा बना सकती है। आरामदायक राइड के लिए इसमें टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर में स्प्रिंग–लोडेड हाइड्रोलिक डैम्पर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक सॉफ्ट और लम्बी सीट मिलेगी। स्कूटर में 12 इंच के टायर्स मिलेंगे
Suzuki Access 125 और Jupiter 125 से होगा मुकाबला
नए Destiny 125 का सीधा मुकाबला Suzuki Access 125 और TVS Jupiter 125 से होगा। दोनों ही स्कूटर काफी दमदार हैं। ये हर तरह के मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। सुजुकी एक्सेस 125 तो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकता है। इस स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। इस स्कूटर का डिजाइन सिंपल है। यह फैमिली को आकर्षित करता है। 86 हजार रुपये से इसकी कीमत शुरू होती है।
यह ही पढ़ें: New Hyundai Alcazar: 7 सीटर, 6 एयरबैग्स और Level 2 ADAS के साथ आज लॉन्च होगी नई फैमिली कार
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines