All-New Honda Amaze: कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में होंडा कार इंडिया अमेज आज भी सबसे लोकप्रिय कार मानी जाती है इसकी परफॉरमेंस के सामने मारुति सुजुकी डिजायर भी दम तोड़ देती है, अमेज में शानदार स्पेस से बेहतरीन इंजन देखने को मिलता है लेकिन अब ग्राहकों की जरूरत को देखने हए अब होंडा कार्स इंडिया लेकर आ रही हैं 3rd जनरेशन Amaze,कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका एक इमेज टीजर जारी कर दिया है जिसमें इस कार के फ्रंट डिजायन के बारे में जानकारी मिलती है। आइये जानते हैं अब क्या कुछ खास और नया इसमें मिलेगा।
डिजाइन में बड़े बदलाव
न होंडा अमेज के डिजाइन में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले है। इसके फ्रंट में नई ग्रिल के साथ नए हेडलैम्प्स,फोग लैम्प्स, अलॉय वील्स, बम्पर और बोनट देखने को मिलेंगे। इस बार होंडा अमेज पूरी तैयारी के साथ आ रही है। आपको बता दें की साल 2013 में होंडा ने अमेज को भारत में पहली बार लॉन्च किया था, और साल 2018 में इसके 2nd जनरेशन अमेज को लाया गया।
अब एक बार फिर 3rd जनरेशन होंडा अमेज में बेहतर स्टाइल के साथ ज्यादा स्पेस और कम्फ़र्ट के साथ इसे अपग्रेड किया है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी का मानना है कि, इस नए मॉडल से भारतीय ग्राहकों को एक प्रीमियम इक्सपीरियंस मिलेगा। नई अमेज के केबिन में नई सिटी से फ़ीचर्स लेने की उम्मीद है, जिसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम और नया इंटीरियर थीम है शामिल है।
होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ तकुया सुमुरा ने कहा, “होंडा अमेज हमेशा से हमारे ग्राहकों के लिए स्पेशल कार रही है। 3rd जनरेशन अमेज के साथ हम इसे और भी बेहतर बना रहे हैं, ताकि भारतीय ग्राहकों को एक नई प्रीमियम कार का इक्सपीरियंस मिल सके।”
इंजन और पावर
अमेज को सिर्फ़ पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। मौजूदा मॉडल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 89bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट जनरेट करता है और यह 5 स्पीड मैनुअल और CVT के साथ उपलब्ध है। लॉन्च होने पर इसकी टक्कर नई मारुति सुज़ुकी डिज़ायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर के साथ होगी।
नई डिजायर 11 नवंबर को होगी लॉन्च
मारुति सुजुकी ने अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर की बुकिंग्स शुरू कर दी है। सिर्फ 11,000 रुपये देकर 4th जनरेशन डिजायर को बुक किया जा सका है। बुकिंग के लिए आप कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर भी बुक कर सकते हैं। भारत में नई डिजायर को 11 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। नई डिजायर में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
इस कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+EBD, ब्रेक असिस्ट, दिस्क्क ब्रेक, EPS और 6 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। नई डिजायर में नया नया Z-Series इंजन मिलेगा जो नई डिजायर में नया Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा जो करीब 82 hp और 112 Nm का टॉर्क ऑफर करेगा। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस होगा।
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
5 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
7 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines