All New TVS Ronin भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

ALL NEW 2025 TVS RONIN: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को कड़ी टक्कर देने के लिए टीवीटीएस ने अपनी प्रीमियम बाइक रोनिन को अपडेट करके बाजार में पेश कर दिया है। आइये जानते हैं इसकी कीमत

2025 TVS Ronin

2025 TVS Ronin

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत और कलर्स

नई TVS Ronin 2025 एडिशन की एक्स–शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपये है। इस बाइक लो Glacier silver, Charcoal ember और Midnight Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। बाइक में डिजाइन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बाइक कूल लगती है और यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी पसंद आएगी। इस बाइक में T-आकार का LED DRL, LED हेडलैंप, 2 राइडिंग मोड, एडजस्टेबल लीवर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलसीडी स्पीडोमीटर मिलता है।

इंजन और पावर

बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बाइक में 225.9cc का इंजन दिया है जो 20.4 PS  पावर और 19.93 का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक का इंजन स्मूथ है और हर तरह से मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है।

विज्ञापन

Hunter 350 से होगा असली मुकाबला

TVS Ronin 225 का असली मुकाबला Royal Enfield Hunter से होगा। हंटर 350 की कीमत 1,49,900 रुपये से शुरू होती है। डिजाइन के मामले में यह बाइक काफी बेहतर है और यही इसका प्लस पॉइंट है। हंटर 350 में 349cc का सिंगल–सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 20.2bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक का कर्ब वेट 181 kg है। Hunter 350 एक दमदार बाइक है जो सिटी और हाईवे पर जमकर चलती है। TVS Ronin की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी हंटर के मुकाबले काफी बेहतर है। कम वजन के कारण इसके बैलेंस करना काफी  सुविधाजनक है। यह एक बेहतर बाइक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ