All New 2025 Jeep Meridian: फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए जीप इंडिया ने अपनी ऑल न्यू 2025 मेरिडियन बाजार में उतारा है। नए मॉडल के जरिये कंपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कड़ी टक्कर देगी। इसके अलावा एमजी ग्लॉस्टर से भी जीप इस SUV का मुकाबला होगा। नई जीप मेरिडियन प्रीमियम सी-सेगमेंट ग्राहकों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं इसमें 5 और 7 सीटर का भी ऑप्शन मौजूद है। इस बार इसमें प्रीमियम इंटीरियर मिलता है, इसमें 70 से ज्यादा एक्टिव फीचर्स, 10 से ज्यादा ADAS फीचर्स और 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। नई जीप मेरिडियन की बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर अभी नई अपडेट जीप मेरिडियन के फीचर्स से लेकर इसके वेरिएंट्स की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
कीमत और वेरिएंट
2025 जीप मेरिडियन Longitude, Longitude Plus, Limited Opt और Overland वेरिएंट में पेश किया गया है। आइये जानते हैं इनकी कीमतें..
- Jeep MeridianLongitude: 24.99 लाख रुपये
- Jeep MeridianLongitude Plus: 27.50 लाख रुपये
- Jeep MeridianLimited Opt: 30.49 लाख रुपये
- Jeep MeridianOverland 36.49 लाख रुपये
ये सभी एक्स शोरूम इंट्रोडक्ट्री प्राइस हैं।
यह भी पढ़ें: Honda का पहला स्कूटर हुआ टैक्स फ्री, 10000 रुपये की होगी बचत, ऐसे उठाएं फायदा
डिजाइन, स्पेस और फीचर्स
नई जीप मेरिडियन के डिजाइन की बात करें तो इसमें सिग्नेचर 7 स्लॉट ग्रिल और इसमें पेयर्ड हेडलैंप्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसके अलावा इसमें फुल LED हेडलैंप्स, LED टेललाइट्स, सैटिन क्रोम ऐक्सेंट, वीगन लेदर से सजा केबिन, कॉपर स्टीचिंग, सीट फोल्ड करने पर 824 लीटर तक का बूट स्पेस मिलेगा। आप काफी सामान आप यहां रख सकते हैं। इसमें अब आपको ज्यादा व्हीलबेस होने की वजह से स्पेसियस केबिन समेत कई और खूबियां हैं।
इंजन, पावर और माइलेज
नई जीप मेरिडियन में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है, जो 170 hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जेरनेट करता है। मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध इस फुलसाइज एसयूवी की माइलेज अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 16.25 kmpl की है। Jeep में लगा ये इंजन काफी दमदार है और जो हर मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है।
यह भी पढ़ें: 33km का माइलेज, 10 लाख का बजट, इस दिवाली घर लाएं ये 5 बेस्ट CNG कारें
एडवांस्ड फीचर्स
नई जीप मेरिडियन में स्पेस मिलता है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1 इंच का फुल एचडी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है । इसके अलावा वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कार प्ले, बिल्ट इन नैविगेशन, वायरलेस चार्जर, जगह-जगह चार्जिंग पोर्ट्स।
इसमें 30 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक अडजस्टेबल फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ, रिमोट इंजन स्टार्ट/स्टॉप, मल्टीपल एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Toyota Fortuner
टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 33.43 लाख रुपये से शुरू होती है। कार का 2.8 लीटर डीजल इंजन 4×4 सेटअप के साथ 12.65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है। वहीं माइल्ड हाइब्रिड इंजन 13.15 kmpl का माइलेज दे सकता है। माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम की वजह से इसमें 16bhp पावर और 42Nm टॉर्क आउटपुट का इजाफा हुआ है। टोयोटा नई फॉर्च्यूनर को अगले साल तक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: Hero HF Deluxe: 59 हजार की बाइक को सिर्फ 1999 रुपये की EMI पर घर लाओ
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 hr agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
18 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
22 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines