Akshay Kumar Car Collection: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बैक टू बैक अपनी नई फिल्मों को रिलीज करने और अपनी जानदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दोनों के अलावा भी एक चीज है जो उन्हें अन्य सितारों से अलग बनाती है, वह है उनका कार कलेक्शन। उनकी गैराज में एक से एक बढ़कर हाई एंड गाड़ियां है, जिनकी कीमत और फीचर्स देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आइए आपको अक्षय कुमार की गाड़ियों के नाम और उनके फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Rolls Royce Phantom
यह धाकड़ कार 6749 cc इंजन के साथ मिलती है। कार में 563.0 Bhp की हाई पावर मिलती है। दिखने में बेहद अट्रैक्टिव यह कार ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसकी माइलेज 9.8 kmpl की है। इसमें बड़ा 460 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 8.99 करोड़ एक्स शोरूम से 10.48 करोड़ रुपये में आती है।
Akshay Kumar Car Collection
Porsche Cayenne
यह हाई स्पीड कार है, जो 3.3 सेकंड में 100 Kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। कार में 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 353 HP की पावर देता है। इस लग्जरी कार के केबिन में 3 स्क्रीन दी गई हैं। Porsche Cayenne शुरुआती कीमत 1.57 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। इसमें 6 वेरिएंट आते हैं। कार में 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
Mercedes GLS
यह कंपनी की एसयूवी सेगमेंट की कार है। इसमें बर्मेस्टर सराउंड-साउंड सिस्टम दिया गया है। कार में पैनोरमिक सनरूफ के साथ फ्रंट और रियर वायरलेस चार्जिंग लगाया गया है। कार शुरुआती कीमत 1.04 करोड़ रुपये से लेकर 2.43 करोड़ रुपये के बीच मिलती है। इसमें तीन वेरिएंट आते हैं और कार केबिन में दो 12.3 इंच की कनेक्टेड स्क्रीन दी गई है। Akshay Kumar के पास मर्सिडीज की Mercedes V-Class और Mercedes GL350 भी है।
Akshay Kumar Car Collection
Range Rover Vogue
इस दमदार कार में 2996 cc से लेकर 4395 cc इंजन का ऑप्शन मिलता है। कार सड़क पर 345.98 से 394.0 Bhp तक की पावर जेनरेट करती है। यह 7 सीटर कार है, जो 2 व्हील ड्राइव के साथ मिलती है। इस जानकार कार में 14.01 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
24 mins agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines