---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Akshay Kumar के गैराज में है यह धांसू गाड़ियां, कलेक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

Akshay Kumar Car Collection: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बैक टू बैक अपनी नई फिल्मों को रिलीज करने और अपनी जानदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दोनों के अलावा भी एक चीज है जो उन्हें अन्य सितारों से अलग बनाती है, वह है उनका कार कलेक्शन। उनकी गैराज में एक से एक बढ़कर […]

---विज्ञापन---

Akshay Kumar Car Collection: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बैक टू बैक अपनी नई फिल्मों को रिलीज करने और अपनी जानदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दोनों के अलावा भी एक चीज है जो उन्हें अन्य सितारों से अलग बनाती है, वह है उनका कार कलेक्शन। उनकी गैराज में एक से एक बढ़कर हाई एंड गाड़ियां है, जिनकी कीमत और फीचर्स देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आइए आपको अक्षय कुमार की गाड़ियों के नाम और उनके फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Rolls Royce Phantom

यह धाकड़ कार 6749 cc इंजन के साथ मिलती है। कार में 563.0 Bhp की हाई पावर मिलती है। दिखने में बेहद अट्रैक्टिव यह कार ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसकी माइलेज 9.8 kmpl की है। इसमें बड़ा 460 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 8.99 करोड़ एक्स शोरूम से 10.48 करोड़ रुपये में आती है।

---विज्ञापन---
Akshay Kumar Car Collection

Akshay Kumar Car Collection

Porsche Cayenne

यह हाई स्पीड कार है, जो 3.3 सेकंड में 100 Kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। कार में 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 353 HP की पावर देता है। इस लग्जरी कार के केबिन में 3 स्क्रीन दी गई हैं। Porsche Cayenne शुरुआती कीमत 1.57 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। इसमें 6 वेरिएंट आते हैं। कार में 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

Mercedes GLS

यह कंपनी की एसयूवी सेगमेंट की कार है। इसमें बर्मेस्टर सराउंड-साउंड सिस्टम दिया गया है। कार में पैनोरमिक सनरूफ के साथ फ्रंट और रियर वायरलेस चार्जिंग लगाया गया है। कार शुरुआती कीमत 1.04 करोड़ रुपये से लेकर 2.43 करोड़ रुपये के बीच मिलती है। इसमें तीन वेरिएंट आते हैं और कार केबिन में दो 12.3 इंच की कनेक्टेड स्क्रीन दी गई है। Akshay Kumar के पास मर्सिडीज की Mercedes V-Class और Mercedes GL350 भी है।

---विज्ञापन---
Akshay Kumar Car Collection

Akshay Kumar Car Collection

Range Rover Vogue

इस दमदार कार में 2996 cc से लेकर 4395 cc इंजन का ऑप्शन मिलता है। कार सड़क पर 345.98 से 394.0 Bhp तक की पावर जेनरेट करती है। यह 7 सीटर कार है, जो 2 व्हील ड्राइव के साथ मिलती है। इस जानकार कार में 14.01 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं।

First published on: Aug 08, 2023 04:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola