Akash Ambani Luxury Cars: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी की लग्जरी लाइफस्टाइल की अक्सर चर्चा होती रहती है। ये महंगी कारें ना सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि अपने पास कई लग्जरी कारों (Akash Ambani Luxury Cars List) को रखने का शौक भी रखते हैं। इनके गैराज में एक या दो नहीं बल्कि बहुत सारी लग्जरी कारें हैं। इनमें से चार कारों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जोकि उनकी पसंदीदा कारों में शामिल हैं। आइए जानते हैं।
अभी पढ़ें – Kia Sonet का नया टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल लॉन्च, लुक देखकर ही खरीदने का करेगा मन!
1. बेंटले बेंटायगा (Bentley Bentayga)
आकाश अंबानी की पसंदीदा कारों में से एक बेंटले बेंटायगा है। आकाश के गैरेज में इस कार के तीन मॉडल हैं। इनमें से एक कार में W12 इंजन, दूसरे में V8 इंजन और तीसरा मॉडल भारत में पहला फेसलिफ्ट बेंटले बेंटायगा है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.85 करोड़ रुपये है।
2. रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
रेंज रोवर वोग बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच काफी लोकप्रिय कार है। इस लग्जरी कार को आकाश अंबानी भी काफी पसंद करते हैं। बात करें कार की खासियत की तो इसमें LR-TDV6 3.0L डीजल इंजन है जो 296 bhp पावर और 650nm टॉर्क जेनरेट करता है। कई वेरिएंट में के साथ आने वाले इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.01 करोड़ रुपये से 4.19 करोड़ रुपये के बीच है।
3. बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज (BMW 5 Series)
आकाश के पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कार है। यह एक बड़ी लग्जरी सेडान कार है। यह कार 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें 6 सिलेंडर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है। यह 5 सीटर कार पावरफुल इंजन और 8 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका 530d M स्पोर्ट वेरिएंट उपलब्ध है, जो 261 bhp की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट कर सकता है।
4. लेम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus)
अभी पढ़ें – MG Gloster 2022 ने की भारत में एंट्री, जानिए क्या है इस SUV की कीमत
इटली की वाहन निर्माता कंपनी लैंबॉर्गिनी पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है। आकाश अंबानी के पास लैंबॉर्गिनी कार भी है। आकाश के पास लेम्बोर्गिनी उरुस मॉडल है। इस कार में 4.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड इंजन है। यह इंजन 641 bhpकी पावर और 850 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। लैंबॉर्गिनी उरुस कार की कीमत 3.15 करोड़ रुपये से 3.45 रुपये के बीच है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines