Ajay Devgn रोल्स-रॉयस में टांगते हैं नींबू मिर्ची, अंबानी से पहले खरीदी थी 2.8 करोड़ की ये कार

अजय देवगन के पास 6.95 करोड़ की Rolls-Royce Cullinan भी है। अक्सर अजय इस कार की सवारी करते नज़र आते हैं। बुरी नज़र से बचने के लिए कार के फ्रंट में नींबू मिर्ची टांगते हैं।

Ajay Devgn

Ajay Devgn car Collection: अजय देवगन का आज (2 अप्रैल) जन्मदिन है। बॉलीवुड में सिंघम के नाम से मशहूर अजय देवगन के गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। उनके पास सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक कार से लेकर Rolls Royce तक है।

खास बात ये है बुरी नज़र से बचने के लिए अजय अपनी कार में नींबू मिर्ची टांगते हैं। अजय ने अंबानी से पहले ही 2.8 करोड़ की Maserati Quattroporte कार खरीद ली थी, और ऐसा करने वाले ये पहले भारतीय भी बन गए थे।अजय के जन्मदिन पर आज उनकी कुछ खास कारों के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।

 Ajay Devgn

Ajay Devgn

जब अंबानी से पहले अजय ने खरीदी थी 2.8 करोड़ की कार

अजय देवगन लग्जरी कारों के शौकीन हैं। साल 2006 में अजय ने 2.8 करोड़ रुपये की मसेराती (Maserati Quattroporte) कार खरीदी थी। भारत में अजय ने ही सबस पहले इस कार को खरीदा था। उस समय भारत के सबसे अमीर व्यक्ति अंबानी के पास भी ये कार नहीं थी। इस कार को खरीद कर अजय देवगन सुर्ख़ियों में आ गये थे।

 Ajay Devgn

Ajay Devgn

अजय की पहली सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक कार

पिछले साल अजय ने सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक कार BMW i7 को ख़रीदा था, उस समय कार की कीमत 1.95 करोड़ रुपये थी। फीचर्स की बात करे तो BMW i7 में 101.7kWh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है, जो कि एक बार फुल चार्ज होने पर 625 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लगे हैं, जो कि 544 एचपी की पावर और 745 एनएम का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 239 kmph है।

Ajay Devgn

Ajay Devgn

Rolls Royce में टांगते हैं नींबू मिर्ची

अजय देवगन के पास 6.95 करोड़ की Rolls-Royce Cullinan भी है। अक्सर अजय इस कार की सवारी करते नज़र आ जाते हैं। बुरी नज़र से बचने के लिए कार के फ्रंट में नींबू मिर्ची टांगते हैं। रोल्स-रॉयस कलिनन में 6.7-लीटर लीटर का 12 सिलेंडर V12 इंजन लगा है जो  8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा अजय के पास मर्सिडीज मे-बैक DGLS600, ऑडी A5, बीएमडब्ल्यू X7, ऑडी Q7 और रेंज रोवर जैसी कारें भी हैं, जिनकी कीमत करोड़ो में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ