अब ट्रकों में भी मिलेगा लग्जरी कार वाला यह फीचर्स, ड्राइवरों की हुई बल्ले-बल्ले

Truck, AC, Nitin Gadkari, Auto News

फाइल फोटो

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम को इंस्टॉल करने को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दे दी गई है। तैयार किए गए मसौदे में N2 और N3 कैटेगरी के ट्रक शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

चालक निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका 

इससे अब ट्रक ड्राइवरों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अकसर ट्रकों में एसी नहीं होने से चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस बारे में ट्रक निर्माता कंपनियों की पहले भी कई बैठकें हो चुकी थी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने नितिन गडकरी ने भी ट्रक चालकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा था कि, “ट्रक चालक परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक हैं।

विज्ञापन

ट्रक ड्राइवरों को मिलेगा आरामदायक सफर

जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा कि, ” यह निर्णय ट्रक ड्राइवरों के लिए आरामदायक काम करने की स्थिति प्रदान करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। जिससे उनकी दक्षता में सुधार होने के साथ ही ड्राइवर की थकान की समस्या का समाधान होगा.”

विज्ञापन

मन की स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि, “ट्रक चालक परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है, और उनकी कामकाजी परिस्थितियों और मन की स्थिति से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ