Affordable Maruti Brezza: भारत में मौजूदा मारुति ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। पिछले महीने इसकी 17,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। इसमें 1.5L का पेट्रोल इंजन लगा है और दिल्ली में ब्रेज़ा की एक्स-शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन अब ग्राहकों के लिए गुड न्यूज़ है… मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ब्रेजा को और भी किफायती करने जा रही है। और इसके लिए इसके इंजन में बाद बदलाव हो सकता है। मारुति सुजुकी ने पिछले साल नई स्विफ्ट और डिजायर को लॉन्च को लॉन्च किया था। दोनों मॉडलों ने नया1.2-लीटर तीन-सिलेंडर जेड-सीरीज़ पेट्रोल इंजन मिलता और यही इंजन नई ब्रेज़ा को पावर दे सकता है…
छोटे इंजन में आएगी ब्रेजा
मौजूदा,ब्रेजा को 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन पावर देता है जिसकी वजह से इसकी कीमत भी बाकी SUVs की तुलना में थोड़ी ज्यादा है। इस समय ब्रेजा की एक्स शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये से लेकर 13.98 लाख रुपये तक जाती है। बड़े इंजन की वजह से इस गाड़ी की कीमत ज्यादा रहती है लेकिन इसमें 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर जेड-सीरीज़ पेट्रोल इंजन शामिल होने जा रहा है। जिसकी वजह से इसकी कीमत काफी कम हो सकती है। नया इंजन पावरफुल होने के साथ ज्यादा माइलेज भी ऑफर कर सकता है।
कितनी होगी कीमत?
नए इंजन के साथ नई ब्रेजा की एक्स-शोरूम संभावित कीमत करीब 7.49 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। साथ ही इसकी माइलेज 22-23 kmpl तक जा सकती है। ऐसे में नई ब्रेजा मौजूआ Mahindra XUV 3XO, Hyundai Venue, Kia Sonet और Tata Nexon के लिए खतरे की घंटी बन सकती है।
सेफ्टी फीचर्स
नई ब्रेजा में छोटा इंजन तो मिलेगा ही साथ ही इसमें सेफ्टी फीचर्स की भी कोई कमी नहीं होगी। इस गाड़ी में 6 एयर बैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 360-डिग्री सराउंड व्यू, ब्लाइंड व्यू मिरर, इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं। माना जा रहा है कि इस बार ADAS लेवल 2 सेफ्टी फीचर को भी शामिल किया जा सकता है। जानकारी के लिए बतादें कि बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए मारुति सुजुकी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ नए टर्बो पेट्रोल इंजन पर भी काम कर रही है। मारुति नई टर्बो किट के साथ 1.2-लीटर Z12 E पेट्रोल इंजन को जल्द ही कारों में शामिल कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Creta की जगह Maruti की ये SUV बनी ग्राहकों की पहली पसंद, कीमत 8.34 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
19 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines