Affordable mileage car: देश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। जो लोग सुबह सुबह टू-व्हीलर पर ऑफिस के लिए निकलते हैं उनके लिए सफर काफी कठिन हो जाता है। जबकि कार से जाने वालों को ठंड से बचाव हो जाता है। इस समय देश में बजट सेगमेंट में कुछ कारें अभी भी मौजूद हैं काफी किफायती हैं और इनकी माइलेज भी काफी बेहतर है जो डेली यूज़ के लिए फायदेमंद साबित होती है। यहां हम आपको 4 लाख के बजट में आने वाली उन कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आप ऑफिस जाने-आने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इतना ही नहीं रखरखाव का खर्च भी काफी कम ही आता है।
Maruti Alto K10
डेली यूज़ के लिए मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 इस समय सबसे वैल्यू फॉर मनी कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कॉम्पैक्ट साइज होने की वजह से यह ट्रैफिक में भी आसानी से निकल जाती है। इसकी राइडिंग और हैंडलिंग भी काफी इजी है। सिटी और हाईवे पर यह कार बढ़िया चलती है।
कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। ऑल्टो K10 में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक लीटर में यह कार 25km तक की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। दिल्ली में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Celerio
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सलेरियो एक शानदार है लेकिन इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होने के कारण इसकी बिक्री कम ही रहती है। लेकिन यह सच में वैल्यू फॉर मनी कार है, इसलिए इसे लिस्ट में शामिल किया है। इसका डिजाइन अच्छा है और स्पेस बढ़िया मिल जाता है। इंजन भरोसेमंद है इसलिए माइलेज भी अच्छी मिल जाती है। डेली यूज़ के लिए यह अच्छी कार है।
Celerio में 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 65hp की पावर और 89Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ है। एक लीटर में यह कार 26km की माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP),Hearted रिवर्स पार्किंग सेंसर, प्लेटफॉर्म,ब्रेक असिस्ट और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है।
Renault Kwid
रेनो क्विड अपने सेगमेंट की एक स्टाइलिश कार है, जिसमें अच्छा स्पेस और बढ़िया माइलेज का साथ मिलता है। डेली यूज़ के लिए आप इसके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 68PS की पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
एक लाइट में यह कार 20-22km की माइलेज ऑफर करती है। 5 लोग इस कार में आराम से बैठ सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस कार में 2 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिल रही है।
यह भी पढ़ें: क्या FASTag का अंत होगा? अब GNSS सिस्टम से कटेगा टोल, जानें कैसे करेगा ये काम
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
22 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines