Affordable Ev Scooters: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का बोलबाला है। नामी कंपनियों के अलावा बाजार में ऐसे भी कुछ ईवी स्कूटर हैं जो बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इनकी माइलेज अधिक है और कीमत भी किफायती है। आइए हम आपको ऐसे ही कुछ स्कूटरों के फीचर्स, कीमत और उनकी पूरी जानकारी देते हैं।
Simple One
स्कूटर में 30-litre की स्टोरेज क्षमता
Simple One स्कूटर सिंगल चार्ज होने पर 300 KM की ड्राइविंग रेंज देता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 105 kmph है। यह स्कूटर दो वेरिएंट One STD, और One Extra में बाजार में उपलब्ध हैं। कंपनी चार कलर ऑप्शन दे रही है। Simple One STD 1,10,222 लाख रुपये एक्स शोरुम और Simple One Extra 1,44,999 लाख रुपये एक्स शोरुम प्राइस पर उपलब्ध है। स्कूटर में 4.8 kWh + 1.6 kWh की बैटरी मिलती है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक हैं। स्कूटर में सीट के नीचे 30-litre की स्टोरेज क्षमता है।
Komaki LY Pro
सड़क हादसे से बचाने के लिए एडवांस एंटी-स्किड तकनीक
Komaki LY Pro स्कूटर में दो बैटरी हैं। यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर 180 Km तक चलती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 62 किलोमीटर प्रतिघंटा टॉप स्पीड देता है। स्कूटर की दोनों बैटरी पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती हैं। सड़क हादसे से बचाने के लिए इसमें एडवांस एंटी-स्किड तकनीक दी जा रही है। इसमें 12 इंच के ट्यूबलेस टायर हैं। यह शुरूआती कीमत 1,37,500 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। स्कूटर में एक टीएफटी डिस्प्ले है, ऑनबोर्ड नेविगेशन, साउंड सिस्टम, ब्लूटूथ, कॉलिंग ऑप्शन, तीन गियर मोड्स आदि फीचर्स दिए जा रहे हैं।
और पढ़िए – EV में लॉन्च होगा Honda का यह बेस्ट सेलिंग स्कूटर, जानें डिटेल्स
Okinawa OKHI-90
बैटरी वॉल्टेज इंफॉर्मेशन के साथ डिजिटल स्पीडोमीटर
Okinawa कंपनी का OKHI-90 स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 160 KM तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड है 90 KMPH. स्कूटर के फ्रंट और रियल दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं। इसमें Assisted Braking System (ABS) सिस्टम है, जिससे इमरजेंसी में ब्रेक लगाने पर दोनों पहिए जाम हो जाते हैं। ऐसे में स्कूटर का हादसे या आगे वाले वाहन से भिड़ने का खतरा कम हो जाता है। स्कूटर में 3.6 kWh पावर की बैटरी है जो पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह शुरूआती कीमत 1,86006 लाख रुपये एक्स शोरुम प्राइस में बाजार में उपलब्ध है। स्कूटर में बैटरी वॉल्टेज इंफॉर्मेशन के साथ डिजिटल स्पीडोमीटर है जिससे बैटरी डाउन होने से पहले पता लग जाता है
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
12 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
14 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
15 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
17 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines