Auto News: सिने अभिनेता और अभिनेत्री अपनी महंगी कारों के लिए अकसर चर्चा में रहते हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने लग्जरी कार Audi Q7 खरीदी है। अभिनेत्री ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी नई कार की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने अपनी इस कार को बेटी की नई राइड बताया है।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नई कार के साथ वीडियाे साझा की। उन्होंने लिखा ‘देवी (बेटी) की नई राइड। दुर्गा दुर्गा। इसे और स्पेशल बनाने के लिए आपका शुक्रिया ऑडी।’ वीडियाे में उनके साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं। पहले दोनों कार के ऊपर स पर्दा हटाते हैं फिर शोरूम कर्मचारियों के साथ नई कार की खुशी में केक काटते और नारियल तोड़ते नजर आ रहे हैं।
धांसू लग्जरी कार है Audi Q7
Audi Q7 बाजार में शुरुआती कीमत 84.70 लाख रुपये से 92.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें दो बड़े टचस्क्रीन, 30 रंगों की एंबिएंट लाइटिंग, 4 जोन एयर कंडीशनिंग, एयर ओयानाइजर और एरोमोटाइजेशन जैसे लग्जरी कार के सभी फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Jeep लें या Thar, किसमें है दम? ऑफ रोडिंग के लिए कौन सी रहेगी बेस्ट, जानें कंपैरिजन
कार में 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील
कार में 8 एयर बैग, स्पीड लिमिटर, एबीएस, ईबीडी, क्रैश कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट और स्टीयरिंग असिस्ट मिलता है। इसमें पैनारॉमिक सनरूफ, हाई ग्लास साटाइलिंग्र इंटिग्रेटेड वॉशर नोजल्स के साथ अडप्टिव विंडशील्ड वाइपर्स दिए गए हैं। कार में 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं।
ऑडी क्यू 7 में 3.0 लीटर का पेट्रोल इंजन
ऑडी क्यू 7 में 3.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। यह कार डीजल इंजन में 335.25 bhp की पावर देती है। इसमें धांसू 8 स्पीड का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसके प्रीमियम प्लस, टेक्नोलॉजी और मैट्रिक्स तीन ट्रिम्स बाजार में उपलब्ध है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
54 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines