---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेटी के लिए खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Auto News: सिने अभिनेता और अभिनेत्री अपनी महंगी कारों के लिए अकसर चर्चा में रहते हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने लग्जरी कार Audi Q7 खरीदी है। अभिनेत्री ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी नई कार की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने अपनी इस कार […]

---विज्ञापन---

Auto News: सिने अभिनेता और अभिनेत्री अपनी महंगी कारों के लिए अकसर चर्चा में रहते हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने लग्जरी कार Audi Q7 खरीदी है। अभिनेत्री ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी नई कार की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने अपनी इस कार को बेटी की नई राइड बताया है।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

बिपाशा  बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नई कार के साथ वीडियाे साझा की। उन्होंने लिखा ‘देवी (बेटी) की नई राइड। दुर्गा दुर्गा। इसे और स्पेशल बनाने के लिए आपका शुक्रिया ऑडी।’ वीडियाे में उनके साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं। पहले दोनों कार के ऊपर स पर्दा हटाते हैं फिर शोरूम कर्मचारियों के साथ नई कार की खुशी में केक काटते और नारियल तोड़ते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

धांसू लग्जरी कार है Audi Q7

Audi Q7 बाजार में शुरुआती कीमत 84.70 लाख रुपये से 92.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें दो बड़े टचस्क्रीन, 30 रंगों की एंबिएंट लाइटिंग, 4 जोन एयर कंडीशनिंग, एयर ओयानाइजर और एरोमोटाइजेशन जैसे लग्जरी कार के सभी फीचर्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Jeep लें या Thar, किसमें है दम? ऑफ रोडिंग के लिए कौन सी रहेगी बेस्ट, जानें कंपैरिजन

कार में 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील

कार में 8 एयर बैग, स्पीड लिमिटर, एबीएस, ईबीडी, क्रैश कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट और स्टीयरिंग असिस्ट मिलता है। इसमें पैनारॉमिक सनरूफ, हाई ग्लास साटाइलिंग्र इंटिग्रेटेड वॉशर नोजल्स के साथ अडप्‍टिव विंडशील्ड वाइपर्स दिए गए हैं। कार में 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं।

---विज्ञापन---

ऑडी क्यू 7 में 3.0 लीटर का पेट्रोल इंजन

ऑडी क्यू 7 में 3.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। यह कार डीजल इंजन में 335.25 bhp की पावर देती है। इसमें धांसू 8 स्पीड का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसके प्रीमियम प्लस, टेक्नोलॉजी और मैट्रिक्स तीन ट्रिम्स बाजार में उपलब्ध है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 30, 2023 03:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola