Range Rover: बॉलीवुड अभिनेता Jumping Jack Jeetendra अपने डैशिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अकसर अपने स्टाइलिश चश्मे में फैंस का अभिवादन करते उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इस कार उनका मुंबई के शनि मंदिर से एक वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
पूजा-अर्चना की और फिर वह अपनी कार में बैठकर चले गए
दरअसल, उन्होंने Range Rover की नई कार खरीदी है, जिसे लेकर वह मंदिर पहुंचे थे। यहां कुछ देर रुककर उन्होंने पूजा-अर्चना की और फिर वह अपनी कार में बैठकर चले गए। इस दौरान फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए बेताब दिखे। अभिनेता ने भी आसपास जमा हुई भीड़ का अभिवादन किया। बता दें जितेंद्र का जन्म 7 April 1942 को हुआ था। वह अभी 81 साल के हैं।
2.32 करोड़ एक्स शोरूम में मिलती है
जानकारी के अनुसार Range Rover में Amazon-Alexa कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है। फुली डिजिटल यह कार आपकी एक आवाज पर चलती है। Land Rover Range Rover शुरुआती कीमत 2.32 करोड़ एक्स शोरूम में मिलती है।
कार में दमदार छह सिलेंडर इंजन दिया गया है
कंपनी की 5 वीं जेनरेशन Range Rover Variants में पांच ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। इसमें कंपनी SE, HSE, Autobiography, First Edition और SV वेरिएंट दे रही है। कार में 4, 5 और 7 सीट का ऑप्शन मिलता है। कार में दमदार छह सिलेंडर इंजन दिया गया है।
8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है
Land Rover Range Rover में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसमें 48 V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलोजी दी गई है, जो हाई परफॉमेंस देती है। कार में 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस धाकड़ कार में 3 लीटर बड़ा इंजन मिलता है।
4.4 लीटर ट्वीन टर्बों V8 इंजन का भी विकल्प
कार 400 PS की हाई पावर और 550 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार का डीजल इंजन 351 PS का इंजन और 700 Nm का पीक टॉर्क देता है। बता दें कि कंपनी इसमें 4.4 लीटर ट्वीन टर्बों V8 इंजन का भी विकल्प देती है। यह टर्बों इंजन 530 PS की पावर और 750 Nm का टॉर्क देता है।
Aston Martin DBX और Bentley Bentayga से मुकाबला
इस कार में 13.7 इंजन का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। कार में 1600 W का धांसू साउंट सिस्टम मिलता है। सड़क पर यह कार Lexus LX, Mercedes-Benz Maybach GLS, Aston Martin DBX और Bentley Bentayga से मुकाबला करती है।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
8 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines