Activa 6G: बदलेगा आपके फेवरेट होंडा स्कूटर का नाम, जानें डिटेल्स
Edited By Amit Kasana

Honda Activa 6G H-Smart
Edited By Amit Kasana

Honda Activa 6G H-Smart
Activa 6G: एक्टिवा 6G का नाम बदलने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अब 6G के बैज को कंटिन्यू नहीं करना चाहती है। अब होडा के इस ट्रिम में केवल Activa की बैजिंग मिलेगी। कंपनी का यह सबसे अधिक बिकने वाले स्कूटरों में से एक है। Activa में 109.51cc धाकड़ सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है।
बता दें कि वित वर्ष 2023 में एक्टिवा की सबसे अधिक 21,49,658 यूनिट की बिक्री हुई थी। जबकि साल 2022 में ये आंकड़ा 17,08,305 यूनिट था। वहीं, FY2023 में जूपिटर की 7,29,546 यूनिट, एक्सेस की 4,98,844 यूनिट, एनटॉर्क की 2,90,539 यूनिट और डिओ की 2,53,467 यूनिट बेची गई थी।
जानकारी के मुताबिक स्कूटर में केवल बैजिंग ही चेंज की जाएगी। इसके अलावा इंजन और फीचर्स पहले की तरह बने रहेंगे। फिलहाल यह स्कूटर शुरूआती कीमत 91,152 हजार एक्स शोरूम में मिलता है। इसका पावरफुल इंजन 7.73 bhp की पावर और 8.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें फ्यूल फिलर कैप, साइलेंट स्टार्टर, LED हेडलाइट्स, DRLs आदि फीचर्स हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: