---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

बाइक के टायर, दिखने में स्कूटर, आ गया Acer का स्टाइिलश ईवी स्कूटर

Acer Muvi 125 4G हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें बड़े टायर साइज और आरामदायक सिंगल सीट मिलती है।

---विज्ञापन---

Acer Muvi 125 4G: युवाओं को बड़े टायर वाले हाई एंड टू व्हीलर काफी पसंद आते हैं। इसी को ध्यान में रखकर Acer ने धाकड़ ईवी स्कूटर Muvi 125 4G बनाया है। इस स्कूटर में 75 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इस स्कूटर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

16-इंच के व्हील

Acer Muvi 125 4G कंपनी का इंडियन मार्केट में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह 99999 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 80 km तक चलता है। इसमें स्वेपेबल बैटरी दी गई है। इसमें 16-इंच के व्हील दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

न्यू जेनरेशन स्कूटर

इस डैशिंग स्कूटर में अलॉय व्हील मिलते हैं। यह न्यू जेनरेशन स्कूटर फ्यूचरिस्टिक लुक में बनाया गया है। कंपनी इसे तीन कलर स्कीम में ऑफर कर रही है। Acer Muvi 125 4G का बाजार Bajaj Chetak, TVS iQube और Okinawa Okhi90 से मुकाबला होगा।

 

---विज्ञापन---
Acer Muvi 125 4G

Acer Muvi 125 4G

100 Km की रेंज

TVS iQube में सिंगल चार्ज में 100 Km की रेंज मिलती है। यह स्कूटर 78 Kmph की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर का कुल वजन 117 kg का है। यह पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 3000 W पावर की मोटर मिलती है। स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है।

2 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन

TVS iQube में 2 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 134859 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। स्कूटर के हैंडलबार काउल पर यू-आकार के एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। स्कूटर में बड़ी सीट, विशाल फुटबोर्ड, अंडरसीट स्टोरेज और यूएसबी चार्जिंग सॉकेट मिलता है।

---विज्ञापन---

सिंगल चार्ज पर 160 Km की रेंज 

Okinawa OKHI-90 की बात करें तो यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 160 Km की रेंज देता है। इस स्कूटर में 90 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्कूटर 5 से 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस सुपर कूल स्कूटर में 2500 W की मोटर पावर मिलती है। स्कूटर की सीट हाई 803 mm की है। यह अधिकतम 3,800 W की पावर देता है।

First published on: Oct 18, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola