---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

आ गई ऐसी साइकिल जो खुद बदलेगी गियर, चलते हुए चार्ज होगा लैपटॉप और मोबाइल, जानें डिटेल

E-Bike: इंडियन मार्केट में ई बाइक का चलन बढ़ा है। इसी कड़ी में Acer कंपनी ने अपनी E Bike ebii बनाई है। कंपनी ने इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के इस्तेमाल से धांसू फीचर दिया है। इससे सड़क, स्पीड के अनुसार साइकिल स्वयं ही गियर बदल लेगी। हादसे से बचाने के लिए सेंसर E-Bike में […]

---विज्ञापन---

E-Bike: इंडियन मार्केट में ई बाइक का चलन बढ़ा है। इसी कड़ी में Acer कंपनी ने अपनी E Bike ebii बनाई है। कंपनी ने इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के इस्तेमाल से धांसू फीचर दिया है। इससे सड़क, स्पीड के अनुसार साइकिल स्वयं ही गियर बदल लेगी।

हादसे से बचाने के लिए सेंसर

E-Bike में लैपटॉप और फोन को चार्ज करने के लिए भी सुविधा दी गई है। EBii इलेक्ट्रिक साइकिल में सेंसर लगाए गए हैं जो आसपास किसी शख्स या वस्तू के अधिक पास होने पर आपको ऑडियो अलर्ट करेंगे। ट्यूबलेस टायर के अलावा साइकिल में एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम है। साइकिल में पैंडल और बैटरी दोनों से चलाने का ऑप्शन है।

---विज्ञापन---

Acer E Bike ebii

साइकिल का वजन महज 16 किलो है

E-Bike में 460 W की क्षमता की बैटरी दी गई है। इंजन 40 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ई-लॉक, थेफ्ट अलर्ट, फाइंड माय बाइक, रियर रडार आदि फीचर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक साइकिल का वजन महज 16 किलो है। साइकिल 25 mph की टॉप स्पीड देती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 110 किलोमीटर तक चलती है। महज 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। फिलहाल कंपनी ने ई बाइक के ग्राहकों को डिलीवरी डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

First published on: Mar 31, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola