Mahindra Bolero Discount: महिंद्रा ने इस फेस्टिव सीजन में अपनी दमदार बोलेरो/ बोलेरो नियो पर काफी तगड़ा डिस्काउंट ऑफ़र किया है। अगर आप इस महीने इस गाड़ी को खरीदते हैं तो आप काफी बचत कर सकते हैं। कंपनी ने इन मॉडलों पर 1.24 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।
जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज ऑफर, एक्सचेंज बोनस, एक्सेसरीज़ और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। कुल छूट राशि मॉडलों के विशिष्ट वेरिएंट के आधार पर अलग हो सकती है। यह ऑफर केवल इस महीने के अंत तक ही उपलब्ध है। आइये जानते हैं इस गाड़ी की कीमत से लेकर फीचर्स और इंजन के बारे में…
Mahindra Bolero पर 1.03 लाख का डिस्काउंट
महिंद्रा बोलेरो की कीमत 9.79 लाख रुपये से लेकर 10.91 लाख रुपये तक जाती है। इसके बेस B4 और B6 वेरिएंट पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं, जिसमें 30,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।
ग्राहक अतिरिक्त 10,000 रुपये मूल्य की एक्सेसरीज़ का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इसके टॉप B6 ऑप्ट वैरिएंट पर 90,700 रुपये की नकद छूट, साथ ही 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर मिलता है। हालाकि, यह वेरिएंट एक्सेसरीज़ ऑफर के साथ नहीं आता है। कुल मिलाकर इस गाड़ी पर 1.03 लाख का डिस्काउंट ड़ुआ जा रहा है ।
Mahindra Bolero Neo पर 1.24 लाख का डिस्काउंट
अक्टूबर में महिंद्रा बोलेरो नियो पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात करें तो N4 वैरिएंट पर 20,000 रुपये की नकद छूट के साथ-साथ 20,000 रुपये की अतिरिक्त एक्सेसरीज भी उपलब्ध है। N8 वैरिएंट पर 65,000 रुपये की अधिक नकद छूट मिल रही है। इसके टॉप वैरिएंट N10 और N10 ऑप्ट वैरिएंट पर 70,000 रुपये की महत्वपूर्ण नकद छूट और 30,000 रुपये की एक्सेसरीज़ के साथ आते हैं। इसके अतिरिक्त, सभी वेरिएंट में 20,000 रुपये का समान एक्सचेंज ऑफर और 4,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
महिंद्रा बोलेरो नियो की कीमत 9.95 लाख रुपये से शुरू होती है, जो महिंद्रा बोलेरो के बेस मॉडल से सिर्फ 16,000 रुपये महंगी है। वहीं, नियो के टॉप वेरिएंट की कीमत 12.15 लाख रुपये है, जो बोलेरो के टॉप वेरिएंट से करीब 1.24 लाख रुपये ज्यादा है। इसके अलावा Bolero Neo प्लस में 1.20 का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 70,000 का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये की एक्सेसरीज़ और 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया है।
Mahindra Bolero Neo
9 लोगों के बैठने की जगह
महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही नई 9 सीटर बोलेरो नियो प्लस को लॉन्च किया था। इसमें अब स्पेस की कोई कमी होने वाली। आराम से लोग इसमें बैठ सकते हैं। इस गाड़ी 2.2 litre mHawk डीजल इंजन लगा है, यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है इसमें रियर व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है । बेहतर माइलेज के लिए इसमें माइक्रो हाइब्रिड टेक्नॉलजी दी गई है।
शानदार फीचर्स
9 सीटर बोलेरो नियो में 22.8cm का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ की सुविधा मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी, LED हेडलैंप, फॉग लैम्प्स दिए हए हैं। डिजाइन के मामले में यह बोल्ड नज़र आती है। इसका फ्रंट लुक इम्प्रेस करताहै। इसमें एक्स शेप वाला बंपर देखने को मिलता है। गाड़ी में साइड बॉडी क्लैडिंग दी है। डिजाइन के मामले में यह बेहतर नज़र आती है।
यह भी पढ़ें: 6.55 लाख में Hyundai Creta तो 4.16 लाख में Maruti Baleno खरीदने का मौका!
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines