Driving in Fog: सर्दी के मौसम में जब कोहरा बढ़ने लगता है तब गाड़ी चलाना काफी कठिन हो जाता है। कोहरे के कारण रोड पर कुछ दिखाई नही देता जिसकी वजह से हर साल न जाने कितने ही लोग सड़क हादसे में जान गंवा बैठते हैं क्योकि ठंड और कोहरे की वजह से रोड्स पर विजिबिलिटी काफी कम रह जाती है। लेकिन थोड़ी सी सावधानी बरती जाये तो कोहरे में भी सुरक्षित गाड़ी चला सकते हैं और किसी बड़ी दुर्घटना से बच सकते हैं।
Reflective Tape का करें इस्तेमाल
अपनी गाड़ी के फ्रंट, साइड और रियर में Reflective Tapes का इस्तेमाल जरूर करें , इस टेप को लगाने का फायदा यह है कि ये टेप दूर से भी चमकती है जिससे आपके पीछे ड्राइव करने वाले को पता चलता है कि आगे कोई कार चल रही है। यह टेप आसानी से उपलब्ध है।
Fog Remover स्प्रे
कार में Windshield Fog Remover स्प्रे का इस्तेमाल करें। इस स्प्रे को शीशे पर इस्तेमाल करने से धुंध को जमती नहीं और क्लियर व्यू मिलता है जिससे सेफ ड्राइविंग करने में मदद मिलती है। ये स्प्रे आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा।
गाड़ी की स्पीड रखें कम
कोहरे (Fog) में गाड़ी चलाते समय स्पीड पर कम होनी जरूरी है ताकि अगर अचानक ब्रेक लगाने पर आप आराम से गाड़ी रोक सकें। कई बार एकदम नजदीक की विजिबिलिटी भी खराब होती है।ऐसे में स्पीड में चलने पर आपकी गाड़ी आगे चल रही गाड़ी से टकरा सकती है।
विंडो को थोड़ा खोल दें
कोहरे में गाड़ी चलाते समय विंडो को थोड़ा सा खोल कर रखें ताकि आप सड़क पर वाहनों की भी आवाज़ सुन सकें। कोहरें के दौरान शांत सड़क पर वाहनों की आवाज आपकी पूरी मदद करेगी।
Low बीम का इस्तेमाल
कोहरे में विजिबिलटी के लिए गाड़ी की हेडलाइट्स को लो बीम (low beam headlights) पर रखना चाहिए। अगर कोहरे में हेड लाइट्स हाई बीम पर रहेगी तो आंखों पर ज्यादा जोर पड़ेगा और आपको गाड़ी चलाते समय दिक्कत आएगी। आप अपन वाहन में फॉग लैंप्स (Fog Lamps) भी लगवा सकते हैं, यह कोहरे को काटने में कारगर हैं, बस इनकी रोशिनी पीली होनी चाहिए।
सफेद पट्टी है फायदेमंद
कोहरे में विजिबिलिटी बहुत होती है ऐसे में सड़क के किनारे बनी सफेद पट्टी को ध्यान में रखें इसे एक गाइड के तौर पर प्रयोग करें। ये आपकी गाड़ी सीधे रस्ते पर चलाने में पूरी मदद करेंगे।
एकदम ब्रेक लगाने से बचें
कोहरें में स्पीड से गाड़ी न चलायें, इतना ही नहीं एक दम से ब्रेक लगाने से भी बचें। क्योंकि ऐसा करने से पीछे से आ रही गाड़ी आपकी गाड़ी को ठोक सकती है। इतना ही नहीं आगे चल रहे वाहन से भी दूरी बना कर रखें।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta हुई 1.34 लाख रुपये सस्ती, लेकिन इन ग्राहकों को ही मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 hr agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
18 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
22 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines