New-Gen Renault Triber: इस समय भारत में किफायती MPV गाड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा है। बाजार में कई मॉडल पहले से ही उपलब्ध हैं। ऐसे में कार निर्माता कंपनी Renault अब अपनी Triber का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Triber पहले से ही भारत में बिक रही है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। रिपोर्टे में मुताबिक कंपनी इस समय नए मॉडल पर काम कर रही है। आइये जानते हैं इस बार नई Triber में आपको क्या कुछ नया देखने को मिल सकता है।
डिजाइन में नयापन
नई Renault Triber के डिजाइन में इस बार कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वैसे यह देश की सबसे किफायती 7 सीटर एमपीवी है। इसमें 5 बड़े और 2 छोटे बच्चे आराम से बैठ सकते हैं। लेकिन इसके बूट में स्पेस की सबसे बड़ी दिक्कत है। आपको बता दें कि इस साल जनवरी में Triber में थोड़े बहुत बदलाव करके इसे फिर से पेश किया था लेकिन ग्राहकों को ये बलदाव बहुत ज्यादा पसंद नहीं आये।
कमजोर है Triber की बिक्री
Triber की बिक्री बहुत अच्छी नही है जोकि चिंता का एक कारण भी है। कम कीमत के बाद भी ग्राहक इसे खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अब इसका एक सबसे बड़ा कारण तो ये है की Renault की भारत में विजिबिलिटी बहुत कम है। ग्राहकों को इस ब्रांड पर उतना भरोसा नहीं है। खैर नई Triber फेसलिफ्ट में जो बदलाव देखने को मिल सकते हैं आइये जानते हैं।
सोर्स के मुताबिक नए मॉडल के फ्रंट लुक में बदलाव किये जा सकते हैं, यहां पर नई फ्रंट ग्रिल, नए हेडलेप्स, नया बम्पर और बोनट देखने को मिलेगा। इसके अलावा साइड प्रोफाइल कुछ चेंज किये जा सकते हैं। गाड़ी के रियर लुक में नई टेललाइट्स मिल सकती है और यहां पर इस बार डिजाइन थोड़ा अलग मिल सकता है। रूफरेल, शर्क फिन एंटीना, Alloy व्हील्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
फेसलिफ्ट Triber के केबिन में भी इस बार नयापन देखने को मिल सकता। इसमें एक बड़ा सनरूप मिल सकता है। इंजन की बात करें तो नए मॉडल को 1.0L पेट्रोल और 1.0L पेट्रोल टर्बो इंजन के ऑप्शन मिल सकते हैं। भारत में फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 6 लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा रह सकती है। यह कार 20km तक की माइलेज ऑफ़र कर सकती है। भारत में इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 3XO को 60 मिनट में मिली 50,000 बुकिंग्स, कीमत 7.49 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
16 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines