हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

10 जुलाई को आएगी नई 7 सीटर Renault Duster, भारत को करना होगा अभी इंतजार

इस साल जुलाई में 7 सीटर Duster का ग्लोबल लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन भारतीय ग्राहकों को इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। इस बार नया मॉडल हाइब्रिड इंजन के साथ आएगा और कंपनी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन

7-seater Duster: Renault की नई डस्टर लॉन्च होने जा रही है। लेकिन नया मॉडल डस्टर के नाम से आएगा या बिगस्टर के नाम से आएगा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रेनॉल्ट इंडिया के सीईओ और एमडी वेंकटराम मामिलपल्ले ने पहले की बातचीत में नई पीढ़ी की डस्टर के साथ मजबूत हाइब्रिड ऑप्शन पेश करने की संभावना का संकेत दिया था। लेकिन अब  ऑटोकार इंडिया की जानकारी के अनुसार, अब यह पुष्टि हो गई है कि भारत में मजबूत हाइब्रिड ऑप्शन वास्तव में उपलब्ध होंगे। खबर ये भी आ रही है कि कंपनी डस्टर हाइब्रिड के साथ एक नई SUV से भी पर्दा उठा सकती है। ये दोनों मॉडल पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किये जा सकते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद नई डस्टर की है जिसे सबसे पहले लाया जा सकता है।

हाइब्रिड पर रहेगा फोकस

विज्ञापन

नई डस्टर के इंजन की बात करें तो इसमें 1.6-लीटर का 4  सिलेंडर, पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 94 hp ऑफ़र करता है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं। इन मोटरों को पावर देने के लिए 1.2 kWh की बैटरी का उपयोग किया जाता है। खास बात ये है कि नए मॉडल मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकते हैं । सिटी  ड्राइविंग में 80% तक बैटरी का इस्तेमाल होगा ताकि फ्यूल की बचत की जा सके। डस्टर का स्ट्रोंग हाइब्रिड पावरट्रेन फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) में उपलब्ध होगा।

कब होगा लॉन्च

विज्ञापन

भारत में नई डस्टर कब तक लॉन्च होगी इस बार में अभी तक कोई जानकारी नही मिली है। सोर्स के मुताबिक इस साल इसके लॉन्च होने की संभावना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई डस्टर को अगले साल की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया जायेगा।

लेकिन उससे पहले इसका ग्लोबल लॉन्च इस साल के अंत तक होगा। भारत में नई डस्टर का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा से होगा। इस समय ब्रेजा में 1.5L का प्रट्रोल लगा है और इसकी एक्स-शोरू  कीमत 8.89  लाख से शुरू होती है, और यह एक 5 सीटर SUV है ।

विज्ञापन

यह भी पढ़े:  149% बढ़ी Maruti Jimny की बिक्री, एक महीने में बेच डाली इतनी यूनिट्स

     

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola