Maruti Suzuki Eeco: बड़ा परिवार हो या छोटा कारोबार, 7-सीटर कार की जरूरत कभी भी पड़ सकती है. लेकिन जब बजट सीमित हो, तो सही गाड़ी चुनना आसान नहीं होता. ऐसे में अगर आपका बजट करीब 6 लाख रुपये है और आप एक भरोसेमंद 7-सीटर कार लेना चाहते हैं, तो एक नाम सबसे पहले सामने आता है- Maruti Suzuki की Maruti Suzuki Eeco. यह कार लंबे समय से भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. आइए इसकी पूरी जानकारी जानते हैं.
कितनी है कीमत?
सबसे पहले बात करते हैं कीमत की. Maruti Suzuki Eeco की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.20 लाख रुपये है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 7.35 लाख रुपये तक जाती है. खास बात यह है कि यह कार 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर विकल्पों में उपलब्ध है. यानी आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही मॉडल चुन सकते हैं.
डिजाइन और स्पेस
Eeco का लुक बहुत ज्यादा स्टाइलिश नहीं है, लेकिन इसका डिजाइन उपयोगिता को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसे अक्सर छोटे व्यापार और कमर्शियल कामों के लिए खरीदा जाता है. इसमें स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए चढ़ना-उतरना आसान हो जाता है. हाई रूफ की वजह से अंदर अच्छी हेडरूम मिलती है और केबिन खुला महसूस होता है. परिवार के साथ सफर करने के लिए इसमें पर्याप्त जगह मिल जाती है.
फीचर्स
भले ही यह एक बजट कार है, लेकिन इसमें जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. Maruti Suzuki Eeco में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर और इंजन इम्मोबिलाइजर जैसे फीचर्स मिलते हैं. यानी कम कीमत में भी कंपनी ने सुरक्षा से समझौता नहीं किया है.
इंजन और माइलेज
इस कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. इसके अलावा CNG विकल्प भी उपलब्ध है, जो कम खर्च में ज्यादा चलने वालों के लिए बेहतर साबित हो सकता है. पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज करीब 20 किमी प्रति लीटर है, जबकि CNG वेरिएंट लगभग 27 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह आंकड़े काफी संतोषजनक हैं.
EMI विकल्प
अगर आप पूरी रकम एक साथ नहीं देना चाहते, तो EMI का विकल्प भी मौजूद है. आप करीब 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर Maruti Suzuki Eeco को घर ला सकते हैं. बाकी रकम आसान किश्तों में चुकाई जा सकती है, जिससे बजट पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता.
कुल मिलाकर, अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद, ज्यादा स्पेस वाली और कम खर्च में चलने वाली 7-सीटर कार ढूंढ रहे हैं, तो Maruti Suzuki Eeco आज भी एक मजबूत और व्यावहारिक विकल्प है.
ये भी पढ़ें- 50 हजार सैलरी वाले खरीद सकते हैं ये कारें, सिर्फ 12 हजार EMI में आएगी नई गाड़ी! जानिए पूरा हिसाब
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
4 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
6 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines