YouTuber: दुनिया में कई यूट्यूबर्स हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से एक अलग मुकाम हासिल किया है। ये यूट्यूबर्स न केवल अपने कंटेंट से लाखों लोगों का मनोरंजन करते हैं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। जब बात आती है उनकी लग्जरी कारों की तो यह जानना बेहद दिलचस्प है कि ये यूट्यूबर्स कौनसी कार चलाते हैं। इन यूट्यूबर्स की सुपर कारें इनकी सफलता की कहानी को भी बयां करती हैं। आइए जानते हैं दुनिया के टॉप 7 यूट्यूबर्स की लग्जरी कारों के बारे में…
लेम्बोर्गिनी गैलार्डो – मिस्टर बीस्ट
अमेरिकी यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन उर्फ मिस्टर बीस्ट अपने असाधारण स्टंट और शानदार लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। उनके पास लेम्बोर्गिनी गैलार्डो है, जिसमें 5204 CC का पावरफुल इंजन है जो 550 से 570 bhp और 540 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 325 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंच सकती है।
फेरारी 488 जीटीबी – प्यूडीपाई
दुनिया के सबसे फेमस यूट्यूबर्स में से एक प्यूडीपाई की शानदार फेरारी 488 जीटीबी है, जिसकी कीमत लगभग $344,000 है। यह स्पोर्ट्स कार 3.9-लीटर V8 टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आती है जो 661 HP और 761 Nm का टॉर्क पैदा करता है और मात्र 3 सेकंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
टेस्ला एक्स – जेफ्री स्टार
जेफ्री स्टार अपनी शानदार वीडियो के लिए जाने जाते हैं और उनके पास टेस्ला मॉडल एक्स है। यह कार दो पावरट्रेन ऑप्शनों में आती है (लॉन्ग रेंज और प्लेड) जिसमें लॉन्ग रेंज 579 किमी की रेंज और प्लेड 547 किमी की रेंज के साथ आती है। प्लेड मॉडल सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 96 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर – केएसआई
केएसआई के पास कस्टम-मेड लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर है, जिसकी कीमत 280,000 पाउंड है। यह शानदार कार 6498 CC के इंजन के साथ आती है, जो 690 से 759 bhp तक की पावर देती है। खूबसूरत बैंगनी और नारंगी रंग की यह कार स्टाइल और परफॉरमेंस का अनोखा कॉम्बिनेशन है।
लैंड रोवर डिफेंडर – भुवन बाम
भुवन बाम, अपने फेमस यूट्यूब चैनल “BB Ki Vines” के लिए जाने जाते हैं और उनके पास लैंड रोवर डिफेंडर 110 HSE है। यह कार 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 296 bhp पावर और 400 Nm का टॉर्क देती है, और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
मैक्लेरेन जीटी – गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी)
गौरव चौधरी, जिन्हें “टेक्निकल गुरुजी” के नाम से जाना जाता है। उनरे पास मैक्लेरेन जीटी है। इसमें 3994 CC का पावरफुल V8 इंजन है जो 611 हॉर्सपावर और 630 Nm टॉर्क देता है। यह कार टेक्नोलॉजी और परफॉरमेंस का बेहतरीन मिश्रण है।
मर्सिडीज GLS – अमित भड़ाना
कॉमेडी वीडियोज के लिए मशहूर अमित भड़ाना मर्सिडीज-बेंज GLS के मालिक हैं। इसमें 2925 CC से 2999 CC तक के इंजन ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो 362 से 375 bhp और 500 से 750 Nm तक का टॉर्क देती हैं।
ये भी पढ़ें: भारत के इन 7 Youtubers की है छप्परफाड़ कमाई, सुनकर उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
7 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines