Top Compact SUVs sale down: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड अच्छी है। लेकिन पिछले कुछ समय से इनकी बिक्री में गिरावट का दौर जारी है। बिक्री में गिरावट एक या दो नहीं बल्कि पूरी 7 गाड़ियों में देखने को मिल रही है। महिंद्रा से लेकर हुंडई भी इस बात से परेशान है। उधर टाटा की नंबर वन पंच से भी ग्राहकों ने दूरी बना ली है। अब अगर आप भी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इन गाड़ियों की लिस्ट देखिये और साथ ही जानें इस गिरती बिक्री के पीछे क्या कारण है?
Tata Punch/EV
20.48% गिरी बिक्री
टाटा पंच/EV कुछ महीने पहले देश की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी मानी जाती थी, लेकिन अब इसकी बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले महीने टाटा ने पंच की कुल 13,133 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 18,949 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।पिछले साल की तुलना में इस बार पंच की 5816 यूनिट्स कम बिकी हैं। इस गाड़ी की बिक्री में 31% की गिरावट दर्ज हुई है। टाटा इस साल के अंत तक पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है।
Mahindra XUV 3XO
20.48% गिरी बिक्री
महिंद्रा की XUV 3XO की बिक्री पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। पिछले साल मई महीने में कंपनी ने इसकी 10,000 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस साल मई में कंपनी ने इस गाड़ी की सिर्फ 7952 यूनिट्स की बिक्री की है। इस बार इसकी बिक्री में 20.48% की गिरावट दर्ज हुई। भारत में जल्द ही XUV 3XO ev लॉन्च होने जा रही है।
Hyundai Venue
19.37% गिरी बिक्री
जब से मार्केट में खबर फैली है कि हुंडई नई वेन्यू बाजार में आने वाली है तब से मौजूदा मॉडल की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी ने पिछले साल वेन्यू की 9,327 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस साल मई में इस गाड़ी की सिर्फ 7520 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस बार इसकी बिक्री में 19.37% की गिरावट दर्ज हुई। जल्द ही भारत में नई वेन्यू को लॉन्च किया जायेगा।
Hyundai Exter
23.36% गिरी बिक्री
हुंडई एक्सटर के लिए भी यह साल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले महीने (मई 2025) इसकी 5899 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 7697 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस बार एक्सटर की बिक्री में 23.36% यूनिट्स की गिरावट देखने को मिली है।
Nisaan Magnite
40% गिरी बिक्री
निसान की सबसे सस्ती एसयूवी की बिक्री में लगातार गिरावट जारी है। हाल ही में इसे CNG किट के साथ पेश किया गया है। पिछले महीने Magnite की 1334 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि साल 2024 के मई महीने में इस कार की 2211 की बिक्री हुई थी। यानी इस बार इस गाड़ी की बिक्री में 40% की गिरावट दर्ज हुई है।
Renault Kiger
35% गिरी बिक्री
पिछले महीने Renault Kiger की केवल 551 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 850 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। ऐसे में Kiger की बिक्री में 35% की गिरावट दर्ज हुई। जल्द ही Kiger का नया मॉडल भारत में लॉन्च होने जा रहा है, फिलहाल इसकी टेस्टिंग जारी है ।
क्यों गिर रही है बिक्री
वाहनों की खराब या गिरती बिक्री के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन यहां एक बड़ा कारण हमें नजर आ रहा है और वो है इन गाड़ियों के डिजाइन में नयापन की कमी का होना। वहीं दूसरी तरफ एक साल में 3-4 बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही ही जिसकी वजह से भी ग्राहकों ने इन गाड़ियों से दूई बनाना शरू कर दिया ।
यह भी पढ़ें: MG M9 और Cyberster EVs जल्द होंगी लॉन्च, फुल चार्ज पर मिलेगी 568 km की रेंज
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
5 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
7 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
8 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
10 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines