देश में अब तेजी से इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ रही है। एक के बाद एक नई कारें लॉन्च हो रही हैं। मार्च में कई नए मॉडल लॉन्च के लिए तैयार है। इस बार सबसे ज्यादा इंतजार मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara का किया जा रहा है। इतना ही नहीं टाटा मोटर्स की हैरियर ev की कीमत का खुलासा भी इसी महीने होगा। अगर आप इन दोनों कारों को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम आपको इनके बारे में जानकारी दे रहे हैं….
Maruti e-Vitara
इस महीने मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara को लॉन्च करने जा रही है। पहली बार e-Vitara को इस साल जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया था। इस गाड़ी में 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है और फुल चार्ज होने ये कार करीब 550 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है।
इस कार में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और लेवल–2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल किये जा सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। Maruti e-Vitara की कीमत 22 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Tata Harrier.ev:
टाटा मोटर्स अपनी नई हैरियर ईवी की कीमत का खुलासा इसी महीने करने जा रही है। इस गाड़ी को भी सबसे पहले इस साल जनवरी में हुए भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इसे पेश किया गया था। Harrier.ev में 75 kWh बैटरी पैक मिलेगा। सिंगल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है।
इतना ही नहीं सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, ऑटो होल्ड, ESC, 360 डिग्री कैमरा समेत कई जबरदस्त फीचर देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें ADAS से भी नई Harrier.ev लैस होगी। इस गाड़ी में 10 स्पीकर्स के साथ JBL साउंड सिस्टम मिलेगा। नई Harrier.ev की एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: मारुति से लेकर होंडा ने दिया तगड़ा डिस्काउंट, 31 मार्च से पहले उठा लो फायदा
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines