500km रेंज के साथ आ रही हैं ये दो धाकड़ इलेक्ट्रिक कारें, कीमत लीक

New Electric SUV: भारत में इस महीने मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने जा रही हैं। e-Vitara और Harrier.ev की कीमतों का खुलासा होने वाला है और साथ ही इनकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी।

Upcoming EV maruti and tata
विज्ञापन

विज्ञापन

Maruti e-Vitara

इस महीने मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara को लॉन्च करने जा रही है। पहली बार e-Vitara को इस साल जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया था। इस गाड़ी में 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है और फुल चार्ज होने ये कार करीब 550 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है।

इस कार में सेफ्टी के लिए  एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ  6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और लेवल–2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल किये जा सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। Maruti e-Vitara की कीमत 22 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

Tata Harrier.ev:

टाटा मोटर्स अपनी नई हैरियर ईवी की कीमत का खुलासा इसी महीने करने जा रही है। इस गाड़ी को भी सबसे पहले इस साल जनवरी में हुए भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इसे पेश किया गया था। Harrier.ev में 75 kWh  बैटरी पैक मिलेगा। सिंगल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, ऑटो होल्ड, ESC, 360 डिग्री कैमरा समेत कई जबरदस्त फीचर देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें ADAS से भी नई Harrier.ev लैस होगी। इस गाड़ी में 10 स्पीकर्स के साथ JBL साउंड सिस्टम मिलेगा।  नई Harrier.ev की एक्स-शोरूम कीमत करीब 18  लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ