मारुति सजुकी भारत में अपनी पहले कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2025 में इसे पेश किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ डीलरशिप पर इसकी बुकिंग्स शुरू हो गई है। 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस गाड़ी को बुक किया जा रहा है। लेकिन अभी तक बुकिंग को लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर यह बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
इतनी होगी कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई e Vitara की कीमत 16.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू हो सकती है। नई e-विटारा को नेक्सा ब्लू, ग्रे, सिल्वर, व्हाइट, रेड और ब्लैक सिंगल-टोन के साथ ब्लूश ब्लैक छत के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर, ऑपुलेंट रेड, आर्कटिक व्हाइट और लैंड ब्रीज ग्रीन ड्यूल-टोन कलर्स में पेश किया गया है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। मारुति सुजुकी इस गाड़ी की कीमत और थोड़ा कम रख सकती है।
फुल चार्ज में 500 किलोमीटर की रेंज
नई मारुति सुजुकी e Vitara में दो बैटरी पैक मिलेंगे जिसमें 49kWh और 61kWh का बैटरी पैक होगा, जिनकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होने की उम्मीद है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी पैक का चुन सकते हैं। e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से जापान और यूरोप में निर्यात होगी और इसे नेक्सा आउटलेट्स के जरिये बेचा जाएगा।
7 एयरबैग
नई eVitara में सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे,लेवल-2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी। इसमें R18 एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में 3-पॉइंट मैट्रिक्स LED DRL और रियर लैंप मिलता है। इसमें दी गई ड्राइवर सीट को 10 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इसके अलावा इसकी लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm और व्हीलबेस 2,700mm होगा।
यह भी पढ़े: ये हैं सबसे सस्ती कारें जिनकी सीटों से निकलती है ठंडी हवा, अब गर्मी की फिकर नहीं
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines