Renault Triber: सात सीटर फैमिली कार इन दिनों काफी पसंद की जाती हैं। इस सेगमेंट में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की भरमार है। इसी बीच एक कार है Renault की Triber. कंपनी अपनी इस कार पर 31 जुलाई तक 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कार 20 kmpl तक की हाई माइलेज देती है।
कार में 999 cc का दमदार इंजन और 71 Bhp की पावर
कार में 999 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह इंजन 71.01 Bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इस जानदार सात सीटर कार में 84 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। Renault Triber शुरुआती कीमत 6.33 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसका टॉप वैरिएंट 8.97 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
फोटो फाइल
5000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25000 रुपये का एक्सचेंज बोनस
जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 2023 तक Renault Triber BS6 पर कुल 52,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 12,000 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट शामिल है। बता दें डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी रिनॉल्ट के डीलरशिप पर जाना होगा।
कार में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम और हिल स्टार्ट असिस्ट
बाजार में यह कार Hyundai Aura, Tata Punch, Maruti Suzuki Swift, Citroen C3 और Toyota Glanza को टक्कर देती है। कार में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम , हिल स्टार्ट असिस्ट , ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Renault Triber में 8 वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं
Renault Triber में 8 वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। कार में 182mm का ग्राउंट क्लीयरेंस दिया गया है। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और रीयल-टाइम अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसमें मैनुअल और ऑटौमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
जानदार एमपीवी कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले
इस जानदार एमपीवी कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें पिछली सीटों पर एसी वेंट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज और एक डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
8 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
13 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines