New Car Buying Tips: अपनी कार का सपना लगभग हर भारतीय देखता है. घर के बाद अगर कोई बड़ी ख्वाहिश होती है तो वह कार खरीदने की होती है. लेकिन जब सैलरी 45 से 50 हजार रुपये के बीच हो, तो फैसला आसान नहीं रहता. EMI, डाउन पेमेंट और हर महीने का खर्च इन सबको संतुलित करना जरूरी होता है. ऐसे में समझदारी यही है कि जोश में आकर नहीं, बल्कि सही गणित लगाकर कार खरीदी जाए.
50 हजार सैलरी में कार खरीदना कितना सही?
देश में ज्यादातर लोग फिक्स्ड सैलरी पर घर चलाते हैं और बड़ी संख्या में लोगों की मासिक आय 50,000 रुपये से कम है. आज के समय में नई कारों की कीमत लगभग 4 5 लाख रुपये से शुरू होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग लोन का सहारा लेते हैं. लेकिन अगर EMI ज्यादा हो जाए तो हर महीने का बजट बिगड़ सकता है. इसलिए सैलरी के हिसाब से कार चुनना बेहद जरूरी है.
कौन सा बजट रहेगा सुरक्षित?
अगर आपकी सैलरी 45 50 हजार रुपये के बीच है, तो 5 से 6 लाख रुपये तक की कार देखना समझदारी होगी. इस रेंज में आपको ज्यादा भारी डाउन पेमेंट या बहुत ऊंची EMI नहीं देनी पड़ेगी. कोशिश करें कि कुल कीमत का करीब 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट दे दें और EMI आपकी सैलरी के 10 प्रतिशत से ज्यादा न हो. इससे घर का खर्च, बचत और बाकी जिम्मेदारियां आराम से निभाई जा सकेंगी. साथ ही इस बजट की कारों की मेंटेनेंस कॉस्ट भी आमतौर पर कम होती है.
मार्केट में उपलब्ध किफायती विकल्प
बजट सेगमेंट में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं जैसे-
- Maruti Suzuki की Maruti Suzuki Alto K10 की शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये है.
- Maruti Suzuki S Presso 3.49 लाख रुपये से शुरू होती है.
- Maruti Suzuki Wagon R की कीमत 4.98 लाख रुपये से शुरू है.
- Maruti Suzuki Celerio 4.69 लाख रुपये से मिल जाती है.
- Maruti Suzuki Ignis की शुरुआती कीमत 5.35 लाख रुपये है.
- Tata Motors की Tata Tiago 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है.
- Tata Punch 5.50 लाख रुपये से मिलती है.
- Hyundai Motor India की Hyundai Grand i10 Nios की कीमत 5.47 लाख रुपये से शुरू होती है.
- Renault India की Renault KWID 4.30 लाख रुपये से उपलब्ध है.
ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं और शहर के हिसाब से ऑन रोड कीमत अलग हो सकती है.
EMI कितनी बनेगी? एक उदाहरण से समझें
मान लीजिए आप Maruti Suzuki Celerio का बेस मॉडल LXI खरीदना चाहते हैं. इसकी ऑन रोड कीमत करीब 6.20 लाख रुपये मान लेते हैं. अगर आप 20 प्रतिशत यानी लगभग 1.24 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते हैं, तो लोन अमाउंट करीब 4.96 लाख रुपये रहेगा.
अगर यह लोन 4 साल के लिए 8 प्रतिशत ब्याज दर पर लिया जाए, तो आपकी EMI करीब 12,109 रुपये प्रति महीना बनेगी. इसी रेंज की दूसरी कारों में भी लगभग यही EMI आएगी, अगर लोन की शर्तें समान हों.
फैसला लेने से पहले क्या सोचें?
कार सिर्फ खरीदने तक सीमित नहीं होती. उसका बीमा, सर्विस, फ्यूल और अन्य खर्च भी जुड़ते हैं. इसलिए कार चुनते समय यह जरूर देखें कि EMI के बाद भी आपकी मासिक आय में बचत हो रही है या नहीं. सही प्लानिंग के साथ 50 हजार की सैलरी में भी कार का सपना पूरा किया जा सकता है, बस जरूरत है समझदारी से कदम उठाने की.
ये भी पढ़ें- EMI पर बाइक लेना कहीं पड़ ना जाए मंहगा, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना पछताएंगे
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines