Mahindra ने पिछले नवंबर में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e और XEV 9e को भारत में लॉन्च किया था। ये दोनों ही INGLO प्लैटफ़ॉर्म पर बेस्ड हैं जो सबसे सेफ माना जाता है। महिंद्रा ने घोषणा कर दी है कि भारत NCAP क्रैश टेस्ट में इन दोनों SUVs को 5 स्टार रेटिंग मिली गई हैं। ये दोनों ही गाड़ियां स्पोर्टी डिजाइन और हाई रेंज के साथ आती हैं। फीचर्स के मामले में भी ये महंगी लग्जरी कारों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। कंपनी ने इन दोनों SUVs को दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं कि BE 6 और XEV 9e की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में।
कीमत और वेरिएंट
महिंद्रा BE 6 की कीमत 18.90 लाख रुपये है जबकि इसकी डिलीवरी फरवरी के अंत या मार्च 2025 की शुरुआत से शुरू होगी। इसके अलावा XEV 9e की कीमत 21.90 लाख रुपये है लेकिन इसमें चार्जर की कीमत शामिल नहीं हैं।
डिजाइन, स्पेस और फीचर्स
महिंद्रा BE 6 और XEV 9e का डिजाइन स्पोर्टी और स्टाइलिश है। लेकिन फैमिली क्लास को डिजाइन शायद ही पसंद आये। लेकिन यूथ को ये काफी पसंद आ सकती हैं। इन दोनों में स्पेस काफी अच्छा दिया है और 5 लोग इनमें आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें 12.3-इंच फ्लोटिंग स्क्रीन दी गई है, जो 30 से ज्यादा प्री-इंस्टॉल किए गए ऐप के साथ MAIA सॉफ्टवेयर चलते हैं।
फीचर्स की बात करें तो इन दोनों कारों में पुश बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलाइट्स, वाइपर, रियर एसी वेंट पैनोरमिक सनरूफ और डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स की इन दोनों कारों में कोई कमी नहीं है। इसमें 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।
बैटरी और रेंज
महिंद्रा BE 6 और XEV 9e में 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी पैक शामिल हैं। फुल चार्ज में ये दोनों ही 500 से ज्यादा की रेंज ऑफर करती हैं। कंपनी का है कि DC फ़ास्ट चार्जर के साथ बैटरी केवल 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज होती है। कंपनी की तरफ से बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दे रहा है।
यह भी पढ़ें: 7 एयरबैग्स के बाद भी Maruti E Vitara में रह गई ये 3 बड़ी कमियां, आप भी जानिए
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines