Best Mileage Tips: ये बात एकदम सच है कि भारत में कार खरीदना बेहद आसांन है लेकिन लोगों की ड्राइविंग स्किल्स अभी भी बहुत बेहतर नहीं हैं। आकार लोग गाड़ी की खराब माइलेज से त परेशान रहते हैं। माइलेज बढ़ाने के टिप्स भी फॉलो करते हैं लेकिन बात नहीं बनती। माइलेज कम होने के पीछे कई कारण है लेकिन एक सबसे बड़ा कारण है गलत स्पीड में गाड़ी चलाना और गियर बदलना। अगर आपने गाड़ी की रफ़्तार पर काबू पा लिया तो हर बार बेहतर माइलेज पा सकते हैं। आइये जानते है कितनी स्पीड होनी चाहिए बेस्ट माइलेज के लिए…
बेस्ट माइलेज के लिए सही रफ़्तार
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप रोजाना अपनी कार की 40-50kmph की रफ़्तार से लो RPM पर चलाते हैं तो आपको बेहतर माइलेज मिलेगी। ऐसा करने से फ्यूल की खपत कम होगी। इतना ही नहीं इंजन पर लोड कम पड़ेगा और स्मूथ परफॉरमेंस मिलेगी। अगर आपने एक महीना गाड़ी की स्पीड 40-50km रखी तो रिजल्ट आप खुद महसूस कर सकते हैं।
किस गियर में हो कितनी रफ़्तार ?
1st गियर: 0 से 20 kmph
2nd गियर: 20 से 30 kmph
3rd गियर: 30 से 50 kmph
4th गियर: 50 से 70 kmph
5th गियर: 70 kmpl प्लस
6th गियर: 80-100 kmph
ज्यादा रेस देने बचें
अक्सर देखने में आता है कि लोग गाड़ी चलाते समय खूब रेस देने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करते है और हाई rpm मीटर पर गाड़ी चलाते हैं तो आज ही ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि ऐसा करने से फ्यूल की बर्बादी होती है। इसलिए कम rpm पर गाड़ी ड्राइव करें और कम एक्सेलरेटर दें।
बिना वजह क्लच ना दबाएं
जो लोग गाड़ी चलाते समय क्लच का कुछ ज्यादा ही इस्मेताल करते हैं जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज में गिरावट आती है। इसलिए क्लच का इस्तेमाल ब्रेकिंग के दौरान और गियर शिफ्ट के लिए ही करें।
लोअर गियर में ऐसा ना करें
ड्राइविंग के दौरान अगर आपको लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं, ऐसा करने से इंजन में फ्यूल की खपत बढ़ जाती है जिसकी वजह से माइलेज में कमी आने लगती है। इसे गियरबॉक्स को भी नुकसान होता है ।
समय पर सर्विस
अगर आप अपनी गाड़ी की समय पर सर्विस करवाते हैं तो आपकी गाड़ी जल्दी से ब्रेकडॉन का शिकार नहीं होगी और ना ही आपको कम माइलेज की शिकायत होगी। इसके अलावा नाइट्रोजन हवा का इस्तेमाल टायर्स के लिए सही है। इससे आपको बेहतर परफॉरमेंस के साथ बेह्ग्तर माइलेज भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: 27km की माइलेज, 5.99 लाख कीमत, पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा बिकी Tata की ये SUV
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
14 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
16 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
18 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
19 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
21 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines