2025 New Electric SUVs: अगर आप अगले कुछ दिनों में एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। नये साल में कई नई कारें भारत में एंट्री करने जा रही हैं। पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक कारों की संख्या बढ़ने वाली है। इस समय देश में EVs की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियां नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। पिछले साल भी देश में इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों की खूब बिक्री हुई थी। आने वाले दिनों में कौन-कौन सी EVs लॉन्च होने जा रहीं? आइये जानते हैं…
Hyundai Creta EV
17 जनवरी, को भारत में हुंडई की मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक क्रेटा को लॉन्च करेगी। इसे ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया जाएगा। Creta EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इस गाड़ी में Digital Key वाला फीचर मिलेगा जिसकी मदद से कार को एक्सेस करना बेहद असान होगा। Creta EV को दो बैटरी पैक के साथ लाया जाएगा इसमें 51.4kWh का बैटरी पैक मिलेगा और सिंगल चार्ज में 472km की मिलेगी और जबकि इसमें 42kWh का एक और बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। Creta EV की संभावित कीमत 20 रुपये से शुरू हो सकती है।
Maruti Grand Vitara EV
ऑटो एक्सपो 2025 में मारुति सुजुकी भी अपनी नई ई-विटारा को भी लॉन्च कर सकती है। इसमें 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों वेरिएंट मिल सकते हैं। e-Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस गाड़ी को 61 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है जोकि डुअल मोटर से लैस होगा, जिससे 180 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क मिलता है। सोर्स के मुताबिक बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज 540 किलोमीटर तक जा सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। भारत में इस SUV का सीधा मुकाबला Creta EV से माना जा रहा है। सोर्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 18-20 लाख रुपये तक जा सकती है।
Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स इस महीने अपनी Harrier EV को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश कर सकती है । इस गाड़ी में 60 से 80 kWh तक की बैटरी पैक के साथ आ सकती है। इस गाड़ी में 60kWh की क्षमता वाली बैटरी पैक मिल सकता है जो फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकता है। खास बात ये है कि इसमें AWD सेटअप भी मिल सकता है, ऐसे में खराब से खराब रास्तों को यह आसानी से पार कर लेगी। फिलहाल कई बार इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स भारत में अपनी Sierra को एक बार फिर से लॉन्च करने जा रही है लेकिन इस बार इसे इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लॉन्च किये जाने की संभावना है। इस कार को पहली बार 1991 में लॉन्च किया गया था उम्मीद जताई जा रही है की इसमें बड़ी बैटरी पैक मिलेगा जो फुल चार्ज में 550 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगा। इसमें दो बैटरी विकल्प मिलेंगे। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Tata Nexon EV पर 3 लाख का डिस्काउंट! लेकिन ऐसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines