3 Upcoming Maruti Hybrid Cars: मारुति सुजुकी देश में इलेक्ट्रिक कारों के साथ हाइब्रिड कारों को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। हाइब्रिड कारों की खास बात ये है कि इनमें एक छोटी बैटरी लगी होती है। गाड़ी फ्यूल के साथ बैटरी पर चलती है, जिसकी वजह से माइलेज में इजाफा होता है। जो लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने का बजट नहीं रखते उनके लिए हाइब्रिड अच्छा ऑप्शन है। मारुति सुजुकी अब भारत में अपनी तीन हाइब्रिड कारों को लॉन्च करने जा रही है। टेस्टिंग के दौरान ये मॉडल नजर आ चुके हैं। आइये जानते हैं…
Maruti Suzuki Fronx Hybrid
मारुति सुजुकी भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx का हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने जा रही है। यह कार इस बार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। इस साल मई-जून में इसे लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार एक लीटर में 35 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर कर सकती है। इसमें 1.5-2 kWh बैटरी पैक मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Prevent car Tyres Theft: कार के टायर्स नहीं होंगे चोरी! बस करें ये छोटा सा काम
Maruti Baleno Hybrid
इसी साल मारुति सुजुकी अपनी अगली हाइब्रिड कार बलेनो को भी लेकर आ रही है। इस कार में 1.2L का Z12E पेट्रोल इंजन मिलेगा और इसमें भी 1.5-2 kWh बैटरी पैक मिल सकता है। बलेनो हाइब्रिड भी एक लीटर में 35 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर कर सकती है। इस कार को इस साल के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है। बलेनो हाइब्रिड की कीमत 10 लाख से कम हो सकती है।
Maruti New Compact MPV
मारुति सुजुकी भारत में एक नई कॉम्पैक्ट एमपीवी Spacia को भारत में इसी साल पेश कर सकती है। आपको बता दें कि यही मॉडल जापान में पहले से ही बिक रहा है। भारत में इसे हाइब्रिड इंजन के साथ ही लाया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे Ertiga के नीचे रखा जाएगा। फिलहाल इस गाड़ी के बार में अभी तक कोई और जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: Hero Xoom 125 खरीदने से पहले जानें इसकी 5 बड़ी खूबियां, कीमत 86900 रुपये से शुरू
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
6 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines