Upcoming Compact SUVs: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी का मार्केट तेजी से बड़ा होता जा रहा है, जिसके चलते कॉम्पैक्ट सेडान कार से लेकर हैचबैक कारों की बिक्री पर बुरा असर पड़ता नज़र आ रहा है। कार कंपनियां अब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट पर फोकस करने में लगी हैं। अब जल्दी ही कई नए मॉडल भारत में लॉन्च होने वाले हैं और जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से भी कम होने की उम्मीद है।
अब कार कंपनियां भी इसी सेगमेंट पर फोकस करने में लगी हैं। अब जल्दी ही कई नए मॉडल इस साल भारत में लॉन्च होने वाले हैं जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से भी कम होने की उम्मीद है। यानी अगर आप एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO
भारत में महिंद्रा अपनी अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO को 29 अप्रैल को लॉन्च किया जायेगा। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिल सकता है। नए मॉडल के डिजाइन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही इसमें नए इंटीरियर भी देखने को मिलेगा। भारत में महिंद्रा की नई XUV 3XO का सीधा मुकाबला हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेज़ा, टाटा नेक्सोंन और किआ सोनेट से होगा।
Škoda Kodiaq
Skoda Compact SUV
स्कोडा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। इसमें 1.0L का 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा यह इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स से लैस होगा। इसके डिजाइन में कंपनी की मौजूदा Kushaq की झलक दिखाई दे सकती है। फिलहाल इसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
Hyundai Venue
हुंडई मोटर इंडिया अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। इस नए मॉडल का कोड नेम Q2Xi है। नए मॉडल के डिजाइन से लेकर इसके इंटीरियर तक में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
6 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
8 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
9 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
11 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines