आजकल एक पुरानी बाइक खरीदना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। अब कुछ कंपनियां आ गई हैं जो पुरानी बाइक्स में डील करने लगी हैं। आपको ठीक वैसा ही एक्सपीरियंस मिलता है जैसा कि आप नई बाइक खरीदने शो-रूम जाते हैं। लेकिन आज भी कई लोकल शॉप पर पुरानी बाइक्स (used bikes) की बिक्री होती है और अक्सर यहां ग्राहकों को चूना लग जाता है। सस्ती बाइक खरीदने के चक्कर में उन्हें सौदा कई बार महंगा पड़ जाता है। यहां हम आपको तीन ऐसे पॉइंट बता रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप बेहतर डील कर पायेंगे ।
पेपर्स और सर्विस रिकॉर्ड चेक करें
आप जो भी पुरानी बाइक खरीदने जा रहे हैं उसके सभी पेपर्स और रिकॉर्ड चेक करें। ऐसा करने से आपको बाइक की पूरी हिस्ट्री पता चल जाएगी। इसके अलावा बाइक की RC और अन्य पेपर्स को ठीक से चेक करें। सभी डाक्यूमेंट्स original होने जरूरी हैं, फोटो स्टेट या कॉपी पर भरोसा न करें।
बाइक चलाकर जरूर देखें
डील फाइनल करने से पहले बाइक को कुछ देर चला कार देखें, इससे आपको आइडिया लग जाएगा कि बाइक की कंडीशन कैसी है। इसके अलावा बाइक के टायर्स को भी देखें, अगर टायर्स घिस गये हों तो इस बारे में बात करें ताकि बाइक की कीमत कम हो सके, क्योंकि नये बाइक के दोनों टायर्स आपको करीब 5000 से 6000 रुपये में मिलेंगे।
NOC जरूर लें
पुरानी बाइक खरीदते समय, बाइक मालिक से उसकी NOC जरूर लें ,साथ ही ध्यान रखे कि बाइक पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है,अगर बाइक लोन लेकर खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) लेना जरूरी है। यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होगा कि उसने लोन की सारी रकम चुका दी है।
यह भी पढ़ें: अगले महीने इस दिन लॉन्च होगी Tata Nexon CNG, कीमत हुई लीक!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 hr agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
3 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
23 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines