Upcoming midsize SUVs in India: देश में मिड साइज़ एसयूवी की डिमांड बढ़ रही है। लगातार नए-नए मॉडल बाजार में आ रहे है। यह सेगमेंट बड़ी फैमिली को टारगेट करता है या उन लोगों को गाड़ी से घूमने का शौक रखते हैं। अगर आप भी एक ऐसी ही मिड-साइज़ खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपको इस साल आने वाली नई गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। Hyundai, Kia और Mahindra जैसी कंपनियां इस सेगमेंट पर दांव लगा रही हैं। यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
New Hyundai Creta hybrid
- संभावित कीमत: 11 लाख से शुरू
कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी लोकप्रिय एसयूवी Creta का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। अगले वित्त वर्ष के अंत से पहले, हुंडई संभवतः नेक्स्ट जनरेशन क्रेटा को भारत में लाएगी और इसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में अंदर और बाहर कई बदलाव होंगे, जबकि एक नया हाइब्रिड इंजन भी पेश किया जा सकता है। नई हाइब्रिड क्रेटा हाइब्रिड में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। इसमें 6 या 7 एयर एयरबैग्स मिल सकते हैं। भारत में नई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
New Kia Seltos
- संभावित कीमत: 10.99 लाख से शुरू
किआ की अपनी मिड साइज़ कॉम्पैक्ट एसयूवी Seltos का अवतार लेकर आ रही है। नेस्ट जनरेशन Seltos में इस बार कई बारे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसके बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में नयापन देखने को मिलेगा। कार के केबिन में कई एडवांस्ड और सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। यह 3 इंजन ऑप्शन में आ सकती है। इसकी संभावित कीमत 10.99 लाख से शुरू हो सकती है। इस साल के अंत तक इस SUV को लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
New Mahindra XUV700
- संभावित कीमत: 14.99 लाख से शुरू
महिंद्रा ने अपडेटेड XUV700 पर काम शुरू कर दिया है, जिसके 2025 के अंत तक या फिर 2026 की शुरुआत में पेश किये जाने की उम्मीद है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन को फिर से शामिल किया जाएगा। गाड़ी के इंजन में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। लेकिन इसके बाहरी लुक में बड़े बदलाव जरूरी देखने को मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स के ABS+EBD की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Fastag Yearly Pass Launch: फास्टैग का वार्षिक पास केवल इतने रुपये में, साल से पहले इस शर्त पर खत्म
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
15 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
16 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
21 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
22 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines