Maruti Suzuki ने अपनी नई e Vitara से ऑटो एक्सपो में पर्दा उठया था। यह मेड इन इंडिया मॉडल है पर इसका डिजाइन जापान में किया है। डिजाइन आपको कंपनी की ही फ्रोंक्स की याद दिलाएगी। इसमें 18 इंच के बड़े एलाय व्हील्स मिलते हैं और इनका डिजाइन भी अन्य इलेक्ट्रिक कारों जैसा ही है। इसका साइज़ कॉम्पैक्ट है। इलेक्ट्रिक विटारा का लॉन्च कब तक होगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इसमें कुछ ऐसी कमियां भी जो इसकी कामयाबी के रास्ते रोड़ा बन सकती हैं।
कॉम्पैक्ट साइज़, कम स्पेस
नई e Vitara का साइज़ कॉम्पैक्ट है। इसकी लम्बाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm और उंचाई महज 1,635mm है। जबकि इसका ग्राउंड क्लेरेंस 180mm है। इसमें स्पेस ठीक-ठाक मिल जाता है लेकिन पीछे बैठने वालों के लिए सीटें बहुत अच्छी नहीं है। थाई सपोर्ट नहीं मिलता है। हेड रूम और लेग रूम की दिक्कत इसमें हो सकती है।
डिजाइन में नयापन नहीं
नई e Vitara में डिजाइन में नयापन देखने को नहीं मिलता। यह कंपनी की ही फ्रोंक्स की याद दिलाती है। साइज़ बहुत ही कॉम्पैक्ट है और यह SUV की जगह क्रोस ओवर लगती है। कंपनी इसके डिजाइन को और बेहतर बना सकती है।
बिजी केबिन, हल्की क्वालिटी वाला इंटीरियर
नई e Vitara का इंटीरियर काफी बिजी है, स्पेस काफी भरा-भरा सा है। केबिन में कई जगह प्लास्टिक क्वालिटी हल्की नज़र आती है। यहां पर निराशा हाथ लगती है। देखना होगा कंपनी इस कार को किस कीमत में लेकर आती है। ये कुछ ऐसी कमियां हैं जो e Vitara को फ्लॉप कर सकती हैं।
बैटरी और रेंज
बैटरी और रेंज की बात की जाए तो नई e Vitara में 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक मिल सकते हैं, जिसकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होगी है। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, लेवल 2 ADAS, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, 3 ड्राइविंग मोड्स (Eco, Normal and Sport) सिंगल जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इलेक्ट्रिक विटारा में ‘ALLGRIP-e’ नाम का इलेक्ट्रिक 4WD सिस्टम भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से इसे ऑफ रोड पर भी आसानी से चलाया जा सकेगा। मारुति e Vitara का प्रोडक्शन सुजुकी मोटर गुजरात में किया जा सकता है। कंपनी इसे 17-20 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है।
यह भी पढ़ें: 499 में बुकिंग, 80km की रेंज, Ola की मार्केट खराब करेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines