Mahindra XUV400 Stock clear deal: नया साल शुरू हो गया है और अब सभी कार कंपनियां एक बार फिर अपनी बिक्री को बेहतर करने में लगी हैं। अगर आप इस महीने एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। नए साल में भी महिंद्रा के पास कारों का पुराना स्टॉक बचा हुआ है जिसे क्लियर करने के लिए कंपनी काफी बड़ा डिस्काउंट दे रही है।
जी हां इस महीने महिंद्रा XUV400 EV पर पूरे 3 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक SUV का स्टॉक अभी बचा हुआ है। पिछले साल भी इस पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया गया था। अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इसकी कीमत से लेकर फीचर्स और रेंज के बारे में भी जान लीजिये।
Mahindra XUV400: कीमत और फीचर्स
महिन्द्रा XUV40 EV की एक्स-शो रूम कीमत 16.74 लाख रुपये से शुरू होती है। स्टॉक और डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। अगर आपको इस गाड़ी पर मिलने वाली डील वैल्यू फॉर मनी लगती है तो आप गाड़ी को ख़रीद सकते हैं क्योंकि ये एक अच्छा मॉडल है। अभी तक इस SUV में कोई नेगेटिव रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।
456km की रेंज मिलगी
महिंद्रा XUV400 EV में दो वेरिएंट EC और EL मिलते हैं, इनमें 34.5kWh और 39.4kWh का बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। इसका 34.5kWh बैटरी वाला वेरिएंट 375 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है जबकि दूसरा बैटरी पैक मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 456 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है।
इस SUV में आपको स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें स्पेस की कमी नहीं है। सिटी और हाईवे पर यह जमकर चलती है। XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी का असली मुकाबला Tata Nexon ev से है। ये दोनों ही गाड़ियां एक दूसरे को कांटें की टक्कर देती हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines