3 Lakh Discount on Thar and XUV400: हाल ही में महिंद्रा ने नई थार रॉक्स 5-डोर को भारत में लॉन्च किया जिसे काफी पसंद इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि 3 डोर थार की कीमत भी इसी के आस-पास है। वहीं नई थार रॉक्स एडवांस्ड होने साथ फैमिली क्लास के लिए भी परफेक्ट है। अब ऐसे में 3 डोर थार की बिक्री में गिरावट देखने को मिलने लगी। स्टॉक क्लियर करने के लिए कंपनी ने इस मॉडल पर दे दिया है सबसे बड़ा डिस्काउंट।
डिस्काउंट भी ऐसा की ग्राहक 3 डोर मॉडल को इग्नोर नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं होंडा कार्स इंडिया ने भी अपनी कारो पर एक लाख से भी ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर कर दिया है। यानी अब सितम्बर का महीना नए डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ कार बाजार में रौनक लाने के लिए तैयार है
Mahindra Thar और XUV400 पर 3 लाख का डिस्काउंट
सितम्बर के महीने में अगर आप महिंद्रा थार लेने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिये काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस महीने कंपनी लेकर आई है अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट। फेस्टिव सीजन से ठीक पहले डिस्काउंट के साथ कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाना चाहती है। आइये जानते हैं Thar और XUV400 के किस वैरिएंट पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट।
थार रॉक्स 5-डोर के आने बाद जब 3 डोर थार की बिक्री गिरने लगी तो कंपनी ने दिया भारी डिस्काउंट। महिंद्रा थार 3 डोर की कीमत 12.99 लाख रुपये से लेकर 20.49 लाख रुपये तक जाती है। इसके 2WD और 4WD पेट्रोल और डीजल वैरिएंट पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की ऑल इलेक्ट्रिक XUV400 EL प्रो वेरिएंट पर 3 लाख रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसकी गाड़ी की कीमत 17.69 लाख रुपये है। यह EC और EL वेरिएंट में मौजूद है।
महिंद्रा थार 3 डोर के इंजन की बात करें तो इसमें 2184cc और 1497cc के डीजल इंजन और 1997 का एक पेट्रोल इंजन लगा है। यह ऑटोमेटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ है। थार का इंजन दमदार है वहीं यह बेहतर माइलेज भी ऑफर करता है।
वहीं बात महिंद्रा XUV400 ev की करें तो इसमें दो वेरिएंट EC और EL मिलते हैं, इनमें 34.5kWh और 39.4kWh का बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। इसका 34.5kWh बैटरी वाला वेरिएंट 375 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है जबकि दूसरा बैटरी पैक मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 456 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है। XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी का सीधा मुकाबला Tata Nexon ev से है।
यह भी पढ़ें: 12 लाख का डिस्काउंट, पुराना स्टॉक बना सिरदर्द, 7 लाख कारें खा रही हैं धूल
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 hr agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
20 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
21 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
22 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines