Honda: कार बनाने वाली जापानी कंपनी होंडा (Honda) भारत में अपने तीन और मॉडलों का प्रोडक्शन बंद करने वाली है। होंडा भारत में डब्ल्यूआर-वी, जैज़ और चौथी पीढ़ी की सिटी की बिक्री को रोकने जा रही है। अखबार में छपे एक खबर के अनुसार Honda जल्द ही इन कारों की हो रही बिक्री पर रोक लग जाएगी। कंपनी पहले ही भारतीय बाजार से होंडा सिविक (Honda Civic) और होंडा सीआर-वी (Honda CR-V) को रोक चुकी है
सूत्रों की मानें तो अक्टूबर के महीनें मे जैज़ को बाजार से हटा सकती है।
भारतीय बाजार में होंडा जैज (Honda Jazz), होंडा डब्ल्यूआर-वी (Honda WR-V) और होंडा सिटी फोर्थ जेनरेशन (Honda City Fourth Generation) की अच्छी सेल होने पर भी कंपनी ने ये फैसला लिया है। कंपनी भारतीय कार बाजार में हो रहे बदलाव को देखते हुए कंपनी ने इस कदम को उठाया है। आपको ये भी याद होगा कि 2020 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित प्लांट को बंद करने का भी एलान कंपनी ने कर दिया था।
हैचबैक और सेडान कारों के लिए फेमस भारतीय कार इंडस्ट्री में पिछले कुछ साल के दौरान एसयूवी की डिमांड में तेजी आई है।
हालांकि, रिपोर्टों के आधार पर, होंडा भारतीय बाजार में एक नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की योजना बना रही है। एक नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की शुरूआत को भी डब्ल्यूआर-वी की बिक्री रोकने के कारणों में से एक माना जा सकता है। नोएडा प्लांट बंद करते समय कंपनी ने कहा था कि वह अपनी कारोबारी दक्षता को बेहतर बनाना चाहती है।
भारतीय बाजार में मजबूत उपस्थिति बनाए रखने के लिए कार निर्माताओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए कंपनियां समय समय पर अपने पुराने व्हीकल्स को बंद करके नए फीचर्स के साथ अपने वाहनो को अपडेट कर रही है, इसी क्रम में कंपनी आगे बढ़ रही है
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
15 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines