CNG Bike Problems: भारत में इस समय CNG बाइक को लेकर खूब चर्चा हो रही है। बजाज ऑटो अपनी पहली CNG बाइक को अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। जिस तरह पेट्रोल से चलने वाली कारों की तुलना में CNG कारें किफायती होती हैं । ठीक वैस ही CNG बाइक भी किफायती साबित होगी। लेकिन इनमें 3 बड़ी दिक्कतें भी आ सकती हैं जिनके बारे में हम यहां जानकारी दे रहे हैं..
CNG बाइक की 3 बड़ी खामियां
स्पेस की कमी
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बजाज की पहली CNG बाइक कैसी होगी ?और कैसा उसका डिजाइन होगा। लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो CNG बाइक के आने से स्पेस की दिक्कत हो सकती है। अगर CNG सिलेंडर पीछे की तरफ होंगे तो पीछे बैठने वालो को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। खबर ये भी आ रही है कि जल्द ही स्कूटर भी CNG किट के साथ आ सकते हैं। यहां पर CNG किट को या सीट के अन्दर या सामने लगाया जा सकता है। अब अगर ऐसा हुआ तो स्पेस के मामले आपको दिक्कत हो सकती है।
पावर की कमी
पेट्रोल कार की तुलना में CNG कार में पावर थोड़ी कम रहती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि CNG बाइक में भी पावर की कमी देखने को मिल सकती है। अब अगर जिन लोगों को पावरफुल बाइक चलानी हो तो उनके लिए समस्या पैदा हो सकती है। अनुमान है कि पावर में 3-4hp तक की कमी आ सकती है।
लंबी लाइन
CNG भरवाने के लिए रोजाना लंबी लाइन देखने को मिलती है, जिसकी वजह से बहुत टाइम खराब हो जाता है। कई बार तो 2-3 घंटे का समय भी लग जाता है। ऐसे में CNG बाइक चलाने वालों में क्या इतना सब्र होगा कि वो घंटों लाइन में लगे रहें ?
18 जून को आएगी बजाज की पहले CNG बाइक
बजाज ऑटो की पहली CNG बाइक 18 जून को लॉन्च होगी। बजाज ने हर महीने 20 हजार CNG बाइक्स बेचने का लक्ष्य रखा है। इस साल के अंत तक कंपनी 3 CNG मॉडल लॉन्च करेगी। बजाज के मुताबिक पेट्रोल चलने वाली बाइक्स की तुलना में बजाज की नई CNG बाइक का खर्च आधा हो जाएगा। कंपनी इस बाइक को एंट्री लेवल सेगमेंट में लेकर आएगी। CNG बाइक पूरी तरह से नए नाम के साथ आयेगी।
यानी मौजूदा मॉडल में CNG किट को इंस्टाल नहीं किया जाएगा। बजाज की नई CNG बाइक को कई बार टेस्टिग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। बजाज की नई CNG बाइक में डिस्क ब्रेक, लंबी सीट, अलॉय व्हील्स देख सकते हैं और पूरी तरह से डिजिटल क्लस्टर, सिंगल-चैनल एबीएस को भी शामिल किये जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: सेफ्टी में सुपर फ्लॉप इन कारों की होती है सबसे ज्यादा बिक्री, नई कार खरीदने से पहले चेक करें लिस्ट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines