Mahindra Thar 4×4 भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर SUV है, थार को पहली बात साल 2020 में लॉन्च किया गया था 3 डोर थार की कामयाबी के बाद इस साल अगस्त में महिंद्रा ने Thar Roxx 5 डोर को बाजार में उतारा जो कंपनी की सुपर हिट SUV साबित हुई इस पर काफी लंबी वेटिंग चल रही है। Thar Roxx को फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Thar के स्पेशल अर्थ एडिशन मॉडल पर फिलहाल 3.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है । यह डिस्काउंट डीलरशिप के द्वारा ऑफर की जा रहा है।
Thar स्पेशल अर्थ एडिशन खरीदने पर फायदा
महिंद्रा ने ग्राहकों के लिए कुछ समय पहले थार का अर्थ एडिशन बाजार में पेश किया लेकिन बहुत ज्यादा ग्राहक इसे नहीं मिले, जिसकी वजह से डीलरशिप पर पुराना स्टॉक पड़ा हुआ है जो बिकने का नाम नही ले रहा है। ऐसे में कंपनी इस कार पर 3.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आइये जानते हैं Thar स्पेशल अर्थ एडिशन की कीमत और फीचर्स…
दो इंजन ऑप्शन में मिलेगी थार
थार अर्थ एडिशन में भी वही इंजन है जो रेगुलर थार को पावर देता है। इस एडिशन में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी थार अर्थ एडिशन के साथ ग्राहकों के लिए एक्सेसरीज भी ऑफर कर रही है जिसे वो अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद कर इस्तेमाल कर सकते हैं। थार अर्थ एडिशन पेट्रोल मैन्युअल की कीमत 15.40 लाख रुपये से शुरू होती है।
जो लोग रेगुलर थार को देखकर बोर हो चुके हैं और इसमें कुछ नया चाहते हैं उनके लिए इस एडिशन को खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है। इंजन में कोई बदलाव नहीं है बस फीचर्स आपको कई सारे मिल जाते हैं। इसके आलावा इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा है।
आज होगी बुक तो साल 2026 में मिलेगी थार
महिंद्रा थार Roxx 5 डोर की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस साल 15 अगस्त को इसे कार बाजार में उतरा गया था। कंपनी ने इसकी इसकी कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Thar Roxx के कुछ वेरिएंट पर 18 महीने का वेटिंग हो गया है। यानी अगर आप आज बुक करते हैं तो साल 2026 में आपको इस कार की चाबी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: अगले 10 दिन में ये 4 नई कारें होंगी लॉन्च! लिस्ट में Maruti से लेकर Mercedes शामिल
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
6 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines